{"_id":"0281a934-1cdf-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"julia-roberts-wants-to-attract-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों को आकर्षित करना चाहती हैं जूलिया राबर्ट्स","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दूसरों को आकर्षित करना चाहती हैं जूलिया राबर्ट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के यूं तो बहुत लोग फैन हैं और उनसे मिलने की ख्वाहिश भी रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जूलिया को खुद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना पसंद हैं। जी हां, जूलिया का कहना है कि उन्हें खुशबू बहुत पसंद है और इसीलिए वे सुंगध से सराबोर रहती हैं और उनके लिए ये बेहद जरूरी भी है।
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जूलिया रोबर्ट्स मानती हैं कि यदि आप सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें तो ये लोगों को खुद-ब-खुद आपकी ओर आकर्षित करेगा और ऐसा करना उन्हें अच्छा भी लगता है। गौरतलब है कि, कुछ समय पहले ही जूलिया रोबर्ट पैरिस की एक कॉस्मेटिक कंपनी लैन्कम के नए प्रोडक्ट ला वी ईस्टे बेल (इत्र) की ब्रांड एंबेस्डर बनी हैं।
विज्ञापन
अब यह सोचने वाली बात है कि जूलिया रॉबर्ट को अपने फैन्स के अलावा और किसे अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है?