स्क्रूज की भूमिका में लौटेंगे जॉनी डेप, कॉमिक कॉन में रिलीज हुआ 'एबेनेजर' का ट्रेलर; अनोखे लुक में दिखे एक्टर
Ebenezer Trailer Release: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप एक लंबे समय के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में वह फिर एक बार रहस्मयी अंदाज में नजर आएंगे।
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप एक बार फिर सिनेमा हॉल में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है।
कॉमिक कॉन में जॉनी डेप ने दिया सरप्राइज
हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में जॉनी ने खुद अपने फैंस के साथ फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। जॉनी स्टेज पर पूरी तरह अपने किरदार एबेनेजर स्क्रूज के कॉस्ट्यूम में आ गए, जिसे देखकर कुछ वक्त के लिए फैंस चौंक गए। इसके बाद डेप ने 'डायरेक्टर्स ऑन डायरेक्टिंग' पैनल में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया।
Johnny Depp has appeared as Ebenezer Scrooge outside of the Ebenezer store | #SDCC ‘26 pic.twitter.com/jBekzhHmB1
विज्ञापन विज्ञापन— Deadline (@DEADLINE) July 23, 2026
एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में आएंगे नजर
एक्टर जॉनी डेप एक लंबे ब्रेक के बाद फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘एबेनेजर’ में वह एबेनेजर स्क्रूज नाम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और अकेला रहेगा। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक बुक 'अ क्रिसमस कैरल' पर आधारित है। मगर फिल्म में इसका ज्यादा डार्क वर्जन प्रस्तुत किया जाएगा।
भूतों से होगा सामना
फिल्म ‘एबेनेजर’ के ट्रेलर के अनुसार डेप के किरदार एबेनेजर स्क्रूज का सामना भूतों से होता है। इस दौरान वह आत्माओं उसे फिर से उसके अतीत के पलों को फिर से जीने के लिए मजबूर करती हैं। मगर वह इन सब से परेशान नहीं होता।
इसके साथ ही सबसे कहता है, ‘वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ उनका यह रील लाइफ का डायलॉग उनकी रियल लाइफ पर भी सटीक बैठता है, क्योंकि पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड से 2022 में मानहानी का केस जीतने के बाद से अब तक उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं आया।
कब होगी फिल्म रिलीज?
फिल्म ‘एबेनेजर’ का निर्माण पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर के तहत हुआ है। फिल्म में जॉनी डेप के अलावा एंड्रिया राइजबोरो, ट्रामेल टिलमैन, इयान मैककेलन, रूपर्ट ग्रिंट, सैम क्लैफ्लिन और डेजी रिडले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।