फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Van Der Beek Dies At 48 Hollywood Actor loses Battle to Cancer

जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए हॉलीवुड अभिनेता

Thu, 12 Feb 2026 09:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Feb 2026 09:01 AM IST
सार

James Van Der Beek Passes Away: हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जेम्स वैन डेर बीक के निधन की खबर से फैंस दुखी हैं। परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की है। कैंसर लड़ते हुए जेम्स वैन डेर बीक जिंदगी की जंग हार गए। 

विज्ञापन
James Van Der Beek Dies At 48 Hollywood Actor loses Battle to Cancer
हॉलीवुड एक्टर जेम्स वैन डेर बीक का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@vanderjames

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर जेम्स वैन डेर बीक का निधन कैंसर के कारण हुआ। जब उन्हें अपनी बीमारी का पता चला तो उन्होंने कैंसर अवेयरनेस पर काम करना शुरू किया। गुरुवार को उनके इंस्टाग्राम पेज पर निधन की सूचना साझा की है। फैंस और हॉलीवुड कुलीग्स एक्टर जेम्स वैन डेर बीक को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार ने साझा की निधन की भावुक पोस्ट 
हॉलीवुड एक्टर जेम्स वैन डेर बीक के इंस्टाग्राम पेज पर ही उनके निधन की जानकारी करीबी लोगों ने साझा की है। इसमें वे लिखते हैं, ‘हमारे प्यारे जेम्स वैन डेर बीक आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में हिम्मत, विश्वास से काम लिया। उनके  बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। वे दिन जल्द आएंगे। अभी के लिए हम अपने प्यारे पति, पिता, बेटे, भाई और दोस्त के जाने से दुखी हैं। हम आपसे इस दुखी की घड़ी में प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं।’ 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by James Van Der Beek (@vanderjames)


दोस्तों और फैंस ने दी अभिनेता को श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर ही कई हॉलीवुड सेलेब्स और फैंस जेम्स वैन डेर बीक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग जेम्स के परिवार और पत्नी को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट कर रहे हैं, अपनी संवेदनाएं प्रकट कर हैं। फैंस भी उन्हें एक ऐसे शख्स के तौर पर याद कर रहे हैं, जिसने आखिरी वक्त में भी कैंसर अवेयरनेस पर काम किया, कई जिंदगियों को बचाने में अहम योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: कोरियन एक्टर जंग यून वू का 39 साल की उम्र में निधन, आखिरी क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस हैरान 

इन फिल्मों-टीवी ड्रामा में नजर आए जेम्स
अमेरिका के हिट टीनएज ड्रामा ‘डॉसन क्रीक’ में डॉसन लीरी का किरदार निभाकर जेम्स वैन डेर बीक मशहूर हुए थे। जेम्स की चर्चित फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने ‘वर्सिटी ब्लूज (1998)’, ‘टेक्सास रेंजर्स (2001)’, ‘द रूल्स ऑफ अट्रैक्शन (2002)’, ‘फॉर्मोसा बेट्रेड (2009)’, ‘लेबर डे (2013)’ और ‘बैड हेयर (2020)’ में अभिनय किया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed