{"_id":"5b83bd5442c7924675343052","slug":"james-bond-going-to-die-in-bond-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'Bond 25' की शूटिंग शुरू होने से पहले बड़ा झटका, क्या मर जाएगा ये मशहूर किरदार?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'Bond 25' की शूटिंग शुरू होने से पहले बड़ा झटका, क्या मर जाएगा ये मशहूर किरदार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Daniel Craig
जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों का इंतजार पूरी दुनिया के सिनेप्रेमियों को रहता है। सीरीज की अगली फिल्म बॉन्ड 25 अगले साल रिलीज होने वाली है, जिसमें डैनियल क्रेग 007 एजेंट के किरदार में नजर आने वाले हैं।
'Bond 25' इस बार कई वजहों से सुर्खियां बटोर रहा है। खबरें थी कि डेनियल क्रेग इस बार इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि क्रेग को इद्रिस एल्बा ने रिप्लेस कर दिया है। हालांकि इद्रिस ने कहा है कि वे जेम्स बॉन्ड का रोल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा एक खबर और आई कि डायरेक्टर डैनी बोएल ने फिल्म डायरेक्ट करने से इंकार कर दिया है।
हालांकि 'बॉन्ड 25' के निर्माता माइकल जी विल्सन, बारबरा ब्रोकोली और डैनियल क्रेग ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि रचनात्मक मतभेद के चलते डैनी बॉयल अब इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि डैनी बोएल ने फिल्म क्यों छोड़ी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। खबरों की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर चाहते थे कि फिल्म के अंत में जेम्स बॉन्ड के किरदार को मार दिया जाए। हालांकि इससे पहले आई किसी भी सीरिज में जेम्स बॉन्ड का किरदार मरा नहीं था।
बॉन्ड 25 की शूटिंग 3 दिसम्बर 2018 से शुरू होनी है और अगले साल नवम्बर में फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का स्क्रीनप्ले जॉन हॉज ने लिखा है।