फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jake Gyllenhaal Birthday Special Know Unknown Facts about Actors love life and Career Struggle

Jake Gyllenhaal: जेक गिलेनहाल की ज्यादातर फिल्में पिता ने की निर्देशित, दुनियाभर में है तगड़ी फैन फॉलोइंग

Thu, 19 Dec 2024 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Dec 2024 10:02 AM IST
सार

अभिनेता का परिवार भी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। जेक के पिता  स्टेफेन गिलेनहाल फेमस निर्देशक हैं और उनकी माता नाओमी फोनेर स्किप्ट राइटर है। जेक ने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है।  

विज्ञापन
Jake Gyllenhaal Birthday Special Know Unknown Facts about Actors love life and Career Struggle
जेक गिलेनहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
एक्शन फिल्मों का क्रेज हर वर्ग के दर्शकों को होता है। रोमांस-कॉमेडी से इतर जिन लोगों को एक्शन फिल्मों का शौक होता है कि वह हॉलीवुड का रुख करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी एक्शन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में इस कदर रच-बस गए हैं कि लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। हम बात कर रहे हैं जेक गिलेनहाल की। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।

ऐसा है फैमिली बैकग्राउंड
जेक गिलेनहाल का जन्म 19 दिसंबर 1980 में हुआ था। वह हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता में से एक हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में 'सिटी स्लिकेर' से की थी। यही नहीं, अभिनेता का परिवार भी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। जेक के पिता  स्टेफेन गिलेनहाल फेमस निर्देशक हैं और उनकी माता नाओमी फोनेर स्किप्ट राइटर है। जेक ने खुद के दम पर अपनी पहचान बना ली है।  
विज्ञापन


ज्यादातर फिल्में की पिता ने निर्देशित
1990 के दशक से, जेक गिलेनहाल डोनी डार्को, द डे आफ्टर टुमॉरो और जारहेड जैसी विभिन्न फिल्मों में एक प्रमुख अभिनेता रहे हैं। उन्होंने 1991 की कॉमेडी सिटी स्लीकर्स में बिली क्रिस्टल के बेटे के रूप में अपनी बड़ी स्क्रीन यात्रा शुरू की और बाद में अक्टूबर स्काई में अपनी भूमिका के बाद पहचान हासिल की। जैक की ज्यादातर फिल्में उनके पिता ने निर्देशित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं अभिनेता
जेक अपनी फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसमें अक्तूबर स्काई, ब्रोकबैक माउंटेन , प्रिंस ऑफ पर्शिया , लव एंड अदर ड्रग्स, नाईट क्रॉलर, नोक्टर्नल एनिमल्स जैसी बेहतरीन फिल्म में शानदार अभिनय किया हैं । बता दें कि जेक जिलेनहाल की फिल्म 'रोड हाउस' अमेजन की सबसे बड़ी लॉन्च बनी थी। इस फिल्म को 50 मिलियन दर्शकों ने देखा था। वही, अभिनेता को आज भी उनकी फिल्म अक्तूबर स्काई के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने होमर हिकम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया, जो गरीबी को मात देकर नासा में इंजीनियर बन जाता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed