फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   international Emmy Awards 2021: Sushmita Sen's 'Arya', Nawazuddin Siddiqui and Vir Das could not win the award

एमी अवॉर्ड: खाली हाथ लौटे नवाज, वीर दास और 'आर्या', इस साल भारतीय कलाकारों को निराशा

Wed, 24 Nov 2021 12:59 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 24 Nov 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
international Emmy Awards 2021: Sushmita Sen's 'Arya', Nawazuddin Siddiqui and Vir Das could not win the award
एमी अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कॉमेडियन वीर दास और अदाकारा सुष्मिता सेना अभिनीत सीरीज ‘आर्य’ को अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2021 की दौड़ में निराशा मिली है। यद्यपि दास ने समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात बताई। सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सीरियस मैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया, लेकिन अवॉर्ड लिया स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने।

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने हास्य कलाकार वीर दास की ब्रांडिंग के लिए भी काफी मेहनत की लेकिन उन्हें भी पुरस्कार नहीं मिला। निर्देशक राम माधवानी को भी इन पुरस्कारों की घोषणा के साथ झटका लगा है, उनकी सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ नामांकन के बाद यहां कोई पुस्कार नहीं जीत पाई। अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2021 को कुल 16 श्रेणियों में बांटा गया जिनके नामांकनों का एलान 23 सितंबर को ही कर दिया गया था। इनमें 24 देशों के 44 नामांकित सितारे शामिल रहे। इस बार भारत के हाथ निराशा लगी जबकि पिछले साल रिची मेहता के शो ‘दिल्ली क्राइम’ ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का एमी पुरस्कार जीता था। इस साल बेस्ट ड्रामा पुरस्कार इस्राइल में बनी सीरीज ‘तेहरान’ को मिला। सुष्मिता सेन स्टारर ‘आर्या’ को इसी सीरीज से मात मिली। वीर दास का शो ‘वीर दास : फॉर इंडिया’ फ्रांस के शो ‘कॉल माइ एजेंट सीजन 4’ से हारा। 
विज्ञापन


देश का प्रतिनिधित्व सम्मान की बात
वीर दास ने कहा, पुरस्कार समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करना ही ‘सम्मान’ की बात है। जबकि निर्देशक राम माधवानी ने एक दिन पहले ही पुरस्कार जीतने की उम्मीद जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, यहां हम 16 घंटे का सफर तय करके आए हैं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जब हम वापस जाएंगे तो जीत कर जाएंगे, लेकिन न भी जीते तो नामांकित होना भी बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed