फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   indian Fans got disappointed over Lata Mangeshkar neglectance in In Memoriam segment of Grammy Awards 2022 expressed displeasure on Twitter

Grammy 2022: ग्रैमी अवॉर्ड के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में लता मंगेशकर की अनदेखी पर भड़के फैंस, ट्विटर पर जताई नाराजगी

Mon, 04 Apr 2022 05:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

ग्रैमी पुरस्कारों के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिग्गज भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम गायब देख भारतीय प्रशंसक निराश नजर आए। 
 

विज्ञापन
indian Fans got disappointed over Lata Mangeshkar neglectance in In Memoriam segment of Grammy Awards 2022 expressed displeasure on Twitter
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k

विस्तार

हाल ही में आयोजित हुए 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में हर बार की तरह इस बार भी कई दिवंगत संगीत दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्टीफन सोंडहाइम और टेलर हॉकिन्स सहित कई संगीत दिग्गजों को याद किया गया। हालांकि, इस दौरान दिग्गज भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम गायब देख भारतीय प्रशंसक निराश नजर आए। 

विज्ञापन

समारोह में लता मंगेशकर की हुई अनदेखी से नाराज भारतीय प्रशंसकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का सहारा लिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "वाह भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भूल गए। न तो ऑस्कर और न ही ग्रैमी के पास 'इन मेमोरियम' सेक्शन में लता मंगेशकर की तस्वीर थी! शर्म आनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड के आयोजन पर शर्म आती है.!! उन्होंने दिवंगत भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि भी नहीं दी..! एक और ट्विटर यूजर ने रिकॉर्डिंग अकादमी की विविधता और समावेश की थीम पर टिप्पणी की। यूजर मे कमेंट में लिखा, "ऑस्कर और ग्रैमी दोनों पुरस्कार विविधता को बढ़ावा देने का दावा करते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर उनमें से किसी ने भी लता मंगेशकर को अपने वर्ग में प्रदर्शित करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन

एक अन्य ट्विटर यूजर ने संगीत उद्योग में मंगेशकर के योगदान पर जोर देते हुए लिखा, "वाह, ग्रैमी ने लता मंगेशकर का उल्लेख करने की भी जहमत नहीं उठाई। क्या आप गीत और संगीत में उनके स्तर और योगदान को भी जानते हैं?" समारोह के दौरान ग्रैमी के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में मंगेशकर का उल्लेख नहीं किया गया, हालांकि, उनके नाम का उल्लेख ग्रैमी वेबसाइट पर प्रदर्शित एक सूची में किया गया।

इससे पहले बीते दिनों हुए ऑस्कर अवॉर्ड 2022 में भी 'इन मेमोरियम' सेगमेंट के दौरान भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम शामिल नहीं किया था। ऑस्कर 2022 में गायिका की हुई इस अनदेखी से नाराज भारतीय फैंस ने ट्विटर पर ही अपनी नाराजगी जाहिर की थी। मालूम हो कि इससे पहले आयोजित हुए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविज़न अवार्ड्स' (बाफ्टा) 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed