फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hrithik Roshan and Alia Bhatt invited to join Academy of Motion Picture Arts and Sciences Oscars 2021

ऑस्कर में वोटिंग के लिए बॉलीवुड से आलिया और ऋतिक को मिला न्योता, 5 अप्रैल को होने जा रहा समारोह

Wed, 01 Jul 2020 11:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Alia Bhatt invited to join Academy of Motion Picture Arts and Sciences Oscars 2021
आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अगर दोनों एक्टर्स ये निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें इस वर्ष के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मतदान के अधिकार प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


819 लोगों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, डिजाइनर नीता लुल्ला, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमल को भी अकादमी ने आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


खबर की जानकारी साझा करते हुए फिल्मफेकर मिलाप जावेरी ने ट्वीट किया, बेहतरीन, लायक! ऋतिक और आलिया दोनों प्रतिभाशाली सुपर स्टार्स हैं। वे अकादमी में एक बेहरतीन सेवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 की सूची में अना दे अर्मस, ब्रायन टायरी हेनरी, फ्लोरेंस पग, लेकिथ स्टैनफील्ड, बेनी फेल्डस्टीन, जैंग हाइ-जिन, जो-जियोंग और कॉन्स्टेंस वू शामिल हैं। लुलु वांग, एरी एस्टर, टेरेंस डेविस और मैथ्यू वॉन जैसे निर्देशक भी सूची में हैं।

2021 में ऑस्कर का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा। पहले अवार्ड्स के लिए 28 फरवरी, 2021 का दिन निर्धारित किया गया था। एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रबिन और सीईओ डॉन हडसन ने एक बयान में कहा था, 'एक सदी से अंधकार के दौर में फिल्में हमें दिलासा देने, प्रेरित करने और मनोरंजन करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। यकीनन इस साल भी यही हो रहा है। हमें उम्मीद है कि अवार्ड्स की तारीख को आगे ब़़ढाने से फिल्मकारों को अपनी फिल्मों को पूरा करने और रिलीज करने में सुविधा मिलेगी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed