फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   House of the Dragon season 2 finale episode leaked online HBO Says aggressively removing it

House of the Dragon 2: 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' सीजन 2 का फिनाले एपिसोड ऑनलाइन लीक, निर्माताओं ने जारी किया बयान

Thu, 01 Aug 2024 12:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 01 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का फिनाले एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया है। इसको लेकर निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। निर्माताओं ने कहा है कि वे इसे इंटरनेट से तेजी से हटा रहे हैं।

विज्ञापन
House of the Dragon season 2 finale episode leaked online HBO Says aggressively removing it
हाउस ऑफ द ड्रैगन 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। सभी को सीजन 2 के फिनाले के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इसकी रिलीज से पहले निर्माताओं को तगड़ा झटका लगा है। दरसअल, जियो सिनेमा पर फिनाले एपिसोड प्रसारित होने से पहले ही यह ऑनलाइन लीक हो गया है। इसको लेकर अब एचबीओ ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
विज्ञापन

Pashmina Roshan: सबा आजाद को अपनी बहन मानती हैं ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, बोलीं- मैं उनको पाकर खुश हूं
विज्ञापन


आधिकारिक बयान जारी
आधिकारिक बयान में लिखा है, “हमें जानकारी मिली है कि हाउस ऑफ द ड्रैगन के सीजन फिनाले के क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। क्लिप को एक अंतरराष्ट्रीय थर्ड-पार्टी वितरक द्वारा अनजाने में रिलीज किए जाने के बाद पोस्ट किया गया था। एचबीओ आक्रामक रूप से इंटरनेट से क्लिप की निगरानी कर उन्हें हटा रहा है। प्रशंसक इस रविवार रात को एचबीओ और मैक्स पर पूरा एपिसोड देख सकते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: 'भैया-भाभी' कहकर बुलाए जाने पर शर्म से लाल हुए सोनाक्षी-जहीर, डिनर डेट पर हाथ थामे आए नजर

गेम ऑफ थ्रोन्स से पहले की है कहानी
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' की कहानी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से दो सौ साल पहले की है। गेम ऑफ थ्रोन्स एचबीओ का मेगाहिट शो था, जो 2011 से 2019 तक आठ सीजन तक चला। इस शो को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। इसके कई सीजन के एपिसोड, विशेष रूप से फिनाले सीजन को रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 का प्रीमियर जून में हुआ था। प्रशंसकों को सीजन के सभी एपिसोड अब तक खूब पसंद आए हैं।
Squid Game Season 2: 26 दिसंबर को आएगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन, जानिए कब खत्म होगी यह हिट वेब सीरीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed