फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood star Leonardo DiCaprio has extended his support for the Cauvery Calling

भारत की नदियों पर लियोनार्डों डिकैप्रियो ने जताई चिंता, कावेरी नदी के संरक्षण के लिए की अपील

Mon, 23 Sep 2019 05:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 23 Sep 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Hollywood star Leonardo DiCaprio has extended his support for the Cauvery Calling
Leonardo DiCaprio - फोटो : social media

हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डों डिकैप्रियो ने भारत में कई नदियों के विलुप्ति के कगार पर पहुंचने पर चिंता जताई है और यहां चलाये जा रहे 'कावेरी कॉलिंग' अभियान का समर्थन किया है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता डिकैप्रियो ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश में कहा- 'भारतीय नदियां गंभीर खतरे में है, उनमें से कई छोटी नदियां विलुप्त हो रही हैं। कावेरी नदी के संरक्षण के लिए सदगुरु और इशा फाउंडेशन की लड़ाई में शामिल हों।'

विज्ञापन


फाउंडेशन ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उनके इस पोस्ट को व्यापक रूप से साझा किया गया और इस पर लोगों ने कई टिप्पणियां की। पिछले साल डिकैप्रियो के फाउंडेशन ने अपने 'अर्थ सेंस' कार्यक्रम के लिए सदगुरु को आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सदगुरु जग्गी वासुदेव ने जुलाई में ‘कावेरी कॉलिंग’ शुरू करने की घोषणा की थी। इस अभियान का लक्ष्य सूख रही नदी का पुनर्जीवन करना है जो 8.4 करोड़ लोगों की आजीविका, सिंचाई और पेयजल की स्रोत है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभियान कावेरी बेसिन में 242 करोड़ पौधे लगाने में लाखों किसानों का समर्थन करेगा, जिससे न सिर्फ नदी का पुनर्जीवन होगा बल्कि क्षेत्र के किसानों का भविष्य भी संवर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: क्या आप जानते हैं किसने सबसे ज्यादा बार जीता है ऑस्कर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed