फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood sex comady films

इन फिल्मों के आगे नहीं ठहरती ‘ग्रैंड मस्ती’

Tue, 14 Jan 2014 02:13 PM IST
Updated Tue, 14 Jan 2014 02:13 PM IST
hollywood sex comady films

हॉलीवुड की सेक्स कॉमेडी फिल्मों को याद करते ही अमेरिकन पाई का चलचित्र खुद ही सामने आ जाता है। ये फिल्म एक कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ पर आधारित थी जो सेक्स की खुमारी में डूबे रहते हैं।



फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि इसकी लंबी सीरीज ही चल निकली। मजे की बात ये है कि बार-बार आई इस फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिलता रहा। अब तक इस फिल्म के करीब 7 भाग आ चुके है और दुनिया भर की सेक्स कॉमेडी की फिल्मों में आज भी सबसे ऊपर है।

'रोड ट्रिप' के दीवाने भी कम नहीं

hollywood sex comady films

सेक्स कॉमेडी में रोड ट्रिप के जलवे भी कुछ कम नहीं रहे। इस फिल्म के भी कई भाग आए जिनको काफी पसंद किया गया। इसमें युवाओं के एक ग्रुप पर आधारित थी।

जिसमें दोस्तों के कहने पर एक युवक अपने पिता की कार लेकर चुपचाप ट्रिप पर निकल जाता है। और उनकी ये ट्रिप सेक्स और कॉमेडी से भरपूर रहती है। फिल्म में डबल मीनिंग दृश्यों की भरमार है।

कुछ कम नहीं रहे ये 'सुपरबैड बॉयज' भी

hollywood sex comady films

सुपरबैड बॉयस भी इस लिस्ट में शुमार है। ये ऐसे दो नौजवानों की कहानी है जो फेक आईडी बनाते हैं और पार्टी में रुपए लेकर अपने जिस्म की नुमाइश करते हैं।

लेकिन इस बीच वह एक हास्यप्रद स्थिति में फंस जाते हैं और फिर शुरु होता है सेक्स और कॉमेडी का न खत्म होने वाला सिलसिला जो फिल्म के अंत तक बना रहता है। फिल्म 2007 में आई थी।

विज्ञापन

'कैसे भूल पाएंगे द गर्ल फ्रॉम द नेक्‍स्ट डोर' को

hollywood sex comady films

2004 में रिलीज ये फिल्म हॉलीवुड सेक्स कॉमेडी मूवीज की लिस्ट में एक अलग ही स्‍थान रखती है। फिल्म बेहद दिलचस्प और हंसी मजाक से भरपूर थी।

एक फिल्म मेकर अपनी एडल्ट फिल्म के लिए एक हीरोइन को खोज कर लाता है लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब उसका दोस्त इसी फिल्म के लिए एक पोर्न स्टार को लेकर आता है। दो हीरोइनों के फेर में फंसे प्रॉड्यूसर अलग ही मुसीबत में पड़ जाते हैं। फिल्म के कई सीन गुदगुदाते हैं।

फिल्म के कई द्विवर्थी संवादों और अश्लील दृश्यों के कारण लंबे समय तक चर्चा में बने रहे।

पोर्न स्टार पर बेस है 'मीट मोनिका वीलोर'

hollywood sex comady films

'मीट मोनिका वीलोर' 2011 में आई एक ऐसी फिल्म थी जो पोर्न स्टार पर आधारित थी। इस पोर्न स्टार का दीवाना एक टीनेजर बन जाता है।

और बाद में अपनी पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए एक रोड ट्रिप पर निकल जाता है। बाद में उसकी मुलाकात एक क्लब में पोर्न स्टार से हो जाती है। इसके बाद के घटनाक्रम सेक्स और कॉमेडी के तड़के का संगम बन जाते हैं।

पितृत्व गुण जगाने की कहानी है 'द नॉक्डअप'

hollywood sex comady films
2007 की ये फिल्म 'द नॉक्डअप' बहुत ही रोचक विषय पर आधारित थी। जिसमें एक आलसी लड़के की मुलाकात एक मेहनती और कैरियर के प्रति संजीदा लड़की से होती है।

ये दोनों वन नाइट स्टेंड लेते हैं। कहानी तब मोड़ लेती है जब ये लड़की प्रेगनेंट हो जाती है। इसके बाद लड़की आलसी लड़के को पिता की सारी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार करती है। फिल्म में कई रोमांटिक और सेक्स से भरे कॉमेडी दृश्य हैं।

'रिवेंज ऑफ नर्डस'

hollywood sex comady films

'रिवेंज ऑफ नर्डस' 1984 में आई थी। जो एक स्टूडेंट ग्रुप पर आधारित थी। जो अपनी ही फर्टेनिटी पर एक अनोखा प्रयोग कर अपोसिट सेक्स को आकर्षित करने का रास्ता खोज निकालते हैं।

फिल्म में जबर्दस्त एक्सपोजर और सेक्स का तड़का है। साथ ही कॉमेडी का भी पूरो इंतजाम है।

'वैन वाइल्डलर'

hollywood sex comady films
2002 की 'वैन वाइल्डलर' भी हॉलीवुड सेक्स कॉमेडी की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। जिसमें कई गर्मागर्म सेक्स दृश्य भरपूर हास्य के साथ मौजूद हैं।

जब लड़की बनाती है लड़के को 'द क्रेजी'

hollywood sex comady films

2011 की इस फिल्म में भी कई हॉट सींस भरे पड़े हैं। इसमें एक युवक को उसकी पत्नी डंप कर देती है। तब उसे एक ऐसी लड़की मिलती है जो उसे लड़कियों को इम्प्रैस करने के गुण सिखाती है।

ये सेक्स कॉमेडी भी खूब पसंद की गई।

जब '100 गर्ल्स' ने दिखाए जलवे

hollywood sex comady films

इस फिल्म का तो सब्जेक्ट ही इसके नाम में छिपा है। 2000 में रिलीज इस फिल्म ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। फिल्म में कई स्टीमी और हॉट सींस की भरमार थी।

'प्राइवेट रिसोर्ट' भी कुछ कम नहीं

hollywood sex comady films

प्राइवेट रिसोर्ट अस्सी के दशक में आई सेक्स कॉमेडी थी जिसमें ज्वेलथीफ से बचने के लिए दो लोग रिसोर्ट में छिप जाते हैं। इस रिसोर्ट में बिकनी गर्ल्स की भरमार होती है।

जिनके फेर में युवक फंस जाते हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed