फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood's suspence thriller movies

सांसें थाम देंगी ये 15 सस्पेंस थ्रिलर मूवीज

Fri, 17 Jan 2014 10:25 AM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
hollywood's suspence thriller movies

ये उन फिल्मों की लिस्ट है जिनके सस्पेंस और थ्रिलर में लोग पूरी तरह से डूब गए। चाहकर भी वो इन फिल्मों को पूरा देखे बिना न रह सके।

विज्ञापन


अपनी ऐसी ही पटकथा और कसे निर्देशन से ये फिल्में दुनिया की कभी न भूलने वाली बेमिसाल फिल्मों में शामिल हो गई। आप भी तो जानिए इन फिल्मों के बारे में।

'मीमेन्टो' के हर पल में है सस्पेंस

hollywood's suspence thriller movies

क्रिस्टोफर नोलान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। क्रिस्टोफर को सस्पेंस थ्रिलर का मास्टर डायरेक्टर माना जाता है उनकी ये फिल्म ये बात सिद्व कर गई है।

फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे अपने भूतकाल में घटित कोई भी घटना याद नहीं है सिवाय अपनी पत्नी के मर्डर के। ये आदमी अपनी पत्नी की हत्या का रहस्य पता करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑरफन' का चौंकाऊ अंत है इसकी यूएसपी

hollywood's suspence thriller movies

2009 में रिलीज ये फिल्म एक ऐसे दंप‌त्ति पर आधारित है जो एक नौ साल की लड़की को गोद लेते हैं। लेकिन बाद में वह पाते हैं कि लड़की की हरकतें नार्मल नहीं हैं। ये लड़की काफी रहस्यमयी व्यवहार से दंपत्ति को हैरत में डाल देती है।

फिल्म का अंत बेहद बहुत ही चौंकाने वाला है जो इस फिल्म को बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर में शामिल करने का पूरा माद्दा रखता है।

विज्ञापन

सिलसिलेवार हत्याओं की दास्तान है 'जॉडिएक'

hollywood's suspence thriller movies

ये एक साइको किलर की दास्तान है जो एक के बाद एक सिलसिलेवार कई हत्याएं करता है। यही नहीं ये सीरियल किलर पुलिस को अपने क्राइम की चुनौती भी पुलिस को देता चलता है।

क्लिप्स और हिंट के साथ। फिल्म 2007 में रिलीज हुई और लोगों का दिल जीत कर ले गई।

दो जादूगरों के खून भरे खेल की 'द प्रेस्टीज'

hollywood's suspence thriller movies

क्रिस्टोफर नोलान की ये एक और मास्टर पीस सस्पेंस थ्रिलर है जो लंबे समय तक याद रह जाती है। फिल्म दो प्रतिद्वंदी जादूगरों की दास्तान है।

जो अव्वल मुकाम हासिल करने के लिए अपने मैजिक को एक ऐसे मुकाम पर ले जाते हैं जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होती है। फिल्म 2006 में आई थी।

द्वीप पर मौत का नाच 'द शटलर आइलैंड'

hollywood's suspence thriller movies

2010 की ये फिल्म एक आइलैंड के इर्द-गिर्द घूमती है जहां एक कोप और क्रिमिनल की आंख मिचौली चलती है। एक अपराधी को ढूंढने के लिए पुलिस बल इस आइलैंड की खाक छानता है। फिल्म में लियोनाद्रो द कैप्रियो मुख्य भूमिका में हैं।

सपने का फिक्‍शन 'द इन्सपेक्‍शन'

hollywood's suspence thriller movies

2010 में ही रिलीज क्रिस्टोफर नोलान की ये फिल्म भी कुछ कम नहीं थी। फिल्म सपने में घटित फिक्‍शन घटनाओं पर आधारित थी। जिसमें रोमांच, सस्पेंस और थ्रिलर का बेहतर तालमेल था।

फिल्म के दृश्य बेहतरीन इफेक्ट और फिल्मांकन से और भी शानदार बन उठे।

'द आइडेंटिटी'

hollywood's suspence thriller movies

2003 की ये फिल्म आप बार-बार देखना चाहेंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन लोगों को सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देता है।

इस फिल्म को जितनी भी बार देखें कम है। सस्पेंस के दीवाने इस मूवी को कई-कई बार देख चुके हैं।

हवा में सस्पेंस है 'द फ्लाइट प्लान'

hollywood's suspence thriller movies

2005 में रिलीज ये फिल्म भी सस्पेंस की अनोखी कहानी प्रस्तुत करती है। जिसमें फ्लाइट के सफर के दौरान एक महिला की बेटी गायब हो जाती है और हर पैसेजंर यही कहता है कि उसने गायब लड़की को देखा ही नहीं।

लड़की के गायब होने और उसकी खोज जबर्दस्त सस्पेंस और थ्रिल पैदा करता है।

खामोशी से देखें 'द साइलेंस ऑफ द लैंबस'

hollywood's suspence thriller movies
1991 की ये फिल्म एक सस्पेंस हॉरर थ्रिलर थी। जिसके कई दृश्य लोगों को विचलित भी कर देते हैं। इस फिल्म का सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में अलग ही स्‍थान है।

ब्रेड पिट की अदाकारी से सजी है 'सैवन'

hollywood's suspence thriller movies

ब्रैड प्रिट के अभिनय से सजी ये मूवी शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। जो एक साइको किलर और उसकी खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 1995 में पर्दे पर उतारी गई थी।

मर्डर केस पर बेस थी 'द साइको'

hollywood's suspence thriller movies
1960 में आई ये फिल्म थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर थी। इस सस्पेंस फिल्म को अलफ्रेड हिचकॉक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इसी नाम से राबर्ट ब्लॉच लूजली द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी।

ये एक मर्डर केस पर बेस सस्पेंस भरी फिल्म थी। होटल में घटी एक मर्डर घटना के इर्द-गिर्द बुने ताने बाने पर घूमती ये फिल्म कई जगहों पर रहस्य और रोमांच के चरम पर ले जाती है। बेस्ट सस्पेंस की फिल्मों में इसका नाम शुमार है। यह फिल्म तीन सी‌रिज में बनाई गई थी।

हॉरर सस्पेंस थ्रिलर है 'सॉ'

2004 की ये अमेरिकन फिल्म जेम्स वान ने डायरेक्ट की थी। जो आदम और लॉरेंस नामक दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये आदमी आपस में बड़ी ही अजीबो गरीब शर्त रखते हैं। जिससे बाद में कई लोग मारे जाते है।

फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूट कर भरा हुआ है। कई डरावने सीन भी फिल्म में है जिससे ये हॉरर सस्पेंस थ्रिलर में तबदील हो जाती है।

पानी के अंदर का सस्पेंस है'जॉ'

hollywood's suspence thriller movies
ये भी एक अमेरिकन थ्रिलर थी जो पीटर बेनचेल्ये के उपन्यास जॉ पर आधारित थी। ये एक आदमखोर सफेद शार्क और आदमी के आसपास घूमती है। समुद्र के अंदर इस फिल्म के कई शानदार सीन है। सस्पेंस की परत फिल्म के अंत में खुलती है।

'स्क्रीम' भी है हॉरर सस्पेंस थ्रिलर

hollywood's suspence thriller movies

1996 की ये फिल्म बेहद डरावनी थी। जिसमें हाईस्कूल के स्टूडेंट्स पर एक अंजान शक्स हमला कर उनको धीरे-धीरे मौत के घाट उतारता है। ये शक्स हमेशा भूत का मास्क लगाए रहता है जो अपने चंगुल में आए स्टूडेंट को तड़पा-तड़पा कर मारता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed