फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Oscar winning Actor Denzel Washington to receive Us Presidential Medal Of Freedom by Joe Biden

Denzel Washington: ऑस्कर विजेता डेंजेल वॉशिंगटन के नाम हुई एक और उपलब्धि, 'मेडल ऑफ फ्रीडम' से होंगे सम्मानित

Sat, 02 Jul 2022 04:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 04:09 PM IST
सार

अभिनेता डेंजेल वॉशिंगटन मनोरंजन इंडस्ट्री से इस साल यूएस प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम सम्मान पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
Hollywood Oscar winning  Actor Denzel Washington to receive Us Presidential Medal Of Freedom by Joe Biden
डेंजेल वॉशिंगटन - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड के नामचीन अभिनेता डेंजेल वॉशिंगटन को मिले सम्मानों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 17 लोगों को यूएस प्रेसिडेंशियल 'मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित करने की घोषणा की है। इन 17 लोगों की सूची में एक नाम ऑस्कर अवॉर्ड विजेता डेंजेल वाशिंगटन का भी है।

विज्ञापन

यूएस प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम हर साल जुलाई में वाइट हाउस में एक समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। यह सम्मान उन हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिकी समाज, संस्कृति, राजनीति या विश्व शांति में योगदान दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि अभिनेता डेंजेल वॉशिंगटन मनोरंजन इंडस्ट्री से इस साल यह सम्मान पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। डेंजेल के साथ ही 7 जुलाई को साइमन बाइल्स और मेगन रेपिनो को भी इस मेडल से नवाजा जाएगा। यह दोनों हस्तियां स्पोर्ट्स से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि वॉशिंगटन अपनी पीढ़ी के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं, निर्देशको और निर्माताओं में से एक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'ग्लोरी' और 'मैल्कम एक्स' के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन

इनके साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को दिए अपने योगदान के कारण डेंजेल वॉशिंगटन को कई अन्य अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनमें साल 2010 में 'फेंस' के रिवाइवल में उनकी एक्टिंग के लिए 'टोनी अवॉर्ड' और साल 2016 में सेसिल बी डे मिल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में वाशिंगटन को 21 वीं सदी का सबसे महान अभिनेता कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed