फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood film spider man review

डिजिटल रिव्यू: स्पाइडर मैन- फार फ्रॉम होम, चौंकाने वाले खतरों से जूझता जांबाज स्पाइडरमैन

Wed, 16 Jan 2019 12:58 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
hollywood film spider man review
स्पाइडर मैन- फार फ्रॉम होम
डिजिटल रिव्यू : स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम
विज्ञापन

कलाकार : टॉम हॉलैंड, मरीसा टॉमेल, सैमुअल एल जैकसन आदि। निर्देशक: जॉन वाट्स।
बैनर – मारवेल एंटरटेनमेंट

स्पाइड मैन हिंदुस्तानी बच्चों और बड़ों को भी तब से आकर्षित करता रहा है जब सिर्फ दूरदर्शन हुआ करता था। फिर मनोरंजन चैनल आए। हॉलीवुड सिनेमा भी आ गया। लेकिन, ये ऐसा किरदार है जिसका तिलिस्म अब तक हिंदुस्तान में कभी कम नहीं हुआ है। स्पाइडर मैन होमकमिंग के दो साल बाद स्पाइडरमैन घर से दूर जा रहा है फिल्म स्पाइडर मैन- फार फ्रॉम होम में। इसके टीजर ट्रेलर में तमाम दंतकथाएं हैं। तमाम रहस्य हैं और हैं ऐसे तमाम सवाल जो फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ाते हैं।

मारवेल एंटरटेनमेंट की एवेंजर्स सीरीज के बाद की इस फिल्म में सबसे दिलचस्प एंट्री है निक फ्यूरी की। और, साथ ही बहुत साफ झलक दिखती है मिस्टीरियो की भी। निक फ्यूरी और मिस्टीरियो के इस रहस्य के बीच कहानी खुलती है स्पाइडर मैन और उसकी आंटी मे की। पीटर पार्कर की आंटी को उसकी असलियत पिछली फिल्म में ही पता चल चुकी है। इस बार वह घर से दूर यूरोप में छुट्टियां मनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


ट्रेलर इसके बाद दर्शकों को यूरोप ले जाते है जहां उसका दोस्त नेड बेहोशी वाला तीर लगने के बाद बेहोश होकर गिरता दिखता है। पीटर खुद भी मिशेल जोन्स से फ्लर्ट करता दिखता है और एकाएक पीटर खुद को एक मिशन पर पाता है। इस बार स्पाइडर मैन उड़ता है तो उसका सूट फ्लाई सूट जैसे विंग्स के साथ भी दिखता है। मिस्टीरियो के साथ हाइड्रोमैन भी है फिल्म में। स्पाइडर मैन यूनीवर्स लगातार फैल रहा है और हो सकता है अगली फिल्म में ये सारे विलेन एक साथ स्पाइडरमैन की चुनौती बनते नजर भी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमकमिंग वाले डायरेक्टर जॉन वॉट्स के हवाले स्पाइडरमैन की नई सीरीज की ये दूसरी फिल्म भी है। पिछली फिल्म में आइरनमैन का खास किरदार दिखा था। इस बार जॉन इसके आगे का तमाशा जुटा रहे हैं। टीजर ट्रेलर ने मजमा जमा भी दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed