Hollywood Celebs: नॉन-वेज छूते तक नहीं ये हॉलीवुड स्टार्स, कोई बचपन से शाकाहारी तो किसी को जानवरों से प्यार
आज हम आपको ऐसे हॉलीवुड सेलेब्स के बारे में शुद्ध शाकाहारी हैं। तो चलिए जानते हैं हॉलीवुड के इन शुद्ध शाकाहारी स्टार्स के बारे में।
विस्तार
दुनिया भर में कई तरह का खाना खाया जाता है। लेकिन मुख्यता इनमें दो तरह के लोग होते हैं वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन। सिनेमा जगत में भी मांसाहारी और शाकाहारी खाने वाले बहुत से स्टार्स हैं। जहां कुछ सितारे अपनी फिटनेस और फिजीक के लिए नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे हॉलीवुड सेलेब्स के बारे में शुद्ध शाकाहारी हैं। तो चलिए जानते हैं हॉलीवुड के इन शुद्ध शाकाहारी स्टार्स के बारे में।
नताली पोर्टमैन
मार्वल की प्रसिद्ध फिल्म 'थॉर' से दुनिया भर में पहचान बनाने वाली नताली पोर्टमैन का नाम इस लिस्ट में शामिल है। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री शाकाहारी खाना पसंद करती हैं। वह नॉन-वेज से कोसो दूर रहती हैं। नताली पोर्टमैन को अलग-अलग शाकाहारी व्यंजन खाने बेहद पसंद है। उनका मानना है कि शाकाहारी खाना दिलों-दिमाग में अच्छे विचारों का संचार करता है।
हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री का टैग पाने वाली स्पाइडर गर्ल जेंडाया भी शुद्ध शाकाहारी हैं। अभिनेत्री शाकाहारी होने की वजह उनका सब्जियों के लिए प्यार नहीं, बल्कि जानवरों के प्रति उनके मन में छिपा प्रेम है। दरअसल, जेंडाया पेट लवर हैं और वह जानवरों को मारने के सख्त खिलाफ हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने नॉन-वेज से दूरी बनाकर शाकाहारी खाने को दिल से अपनाया है।
ग्लोबल स्तर ब्रैड पिट का नाम दुनिया के सबसे सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट में शामिल है। ब्रैड पिट न केवल खुद शाकाहारी भोजन करते हैं बल्कि वह दूसरों को भी शाकाहारी भोजन करने की सलाह देते है। अभिनेता जानवरों की भलाई से जुड़े कई संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।
पॉप म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने वाली सिंगर माइली साइरस शुरुआत से शाकाहारी नहीं थीं, लेकिन साल 2013 में उन्होंने नॉनवेज फूड का त्याग कर दिया था। माइली ने अपने पालतू कुत्ते फ्लॉयड की मृत्यु के बाद ऐसा किया था। उस दिन से माइली सिर्फ शाकाहारी भोजन खाती हैं।
डॉक्टर स्ट्रेंज बनकर दुनिया में धमाल मचाने वाले अभिनेता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बेनेडिक्ट शुद्ध शाकाहारी हैं और हरी पत्तेदार सब्जियां खाना पसंद करते हैं। उनके वेज या नॉन वेज होने पर काफी बहस भी हुई थी, लेकिन बाद में अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं।
दुनिया में स्पाइडर मैन का अस्तित्व बनाने वाली टोबी मैग्वायर मांसाहारी भोजन से दूर रहते हैं। टोबी बचपन से ही शाकाहारी हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बचपन से ही नॉन वेज खाने में दिलचस्पी नहीं थी।