‘2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
John Cusack Supported Cjp Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड कलाकारों पर भी गहरा प्रभाव डाला है। इसी बीच हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने भी छात्रों के समर्थन में पोस्ट साझा की।
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे सीजेपी के मार्च में कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। अब इस अंदोलन को हॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेता जॉन क्यूसैक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जताया। पढ़िए क्या लिखा क्यूसैक ने-
जॉन क्यूसैक ने शेयर की पोस्ट
हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने नीट यूजी की पेपर लीक मामले के विरोध का समर्थन किया है। गुरुवार को एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लेखिका-कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट किया। क्यूसैक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की ओर से यह अच्छी खबर है। कॉकरोच डेमोक्रेसी: अनआर्म्ड एंड डेंजरस'
पहले सीएए का भी कर चुके समर्थन
बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत में हो रहे किसी विरोध का एक्टर ने समर्थन किया। इसके पहले भी क्यूसैक ने 2019 में हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अपना सपोर्ट दिया था। इतना ही नहीं उस वक्त जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी जमकर आलोचना की थी।
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया समर्थन
दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्रों और प्रशासन में तनाव जारी है। छात्र लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कई स्टार्स ने अपना समर्थन दर्ज कराया है। बीते दिनों जहां सलमान खान छात्रों के सपोर्ट में उतरे थे। वहीं अब आलिया भट्ट से लेकर आर माधवन तक कई स्टार्स छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र प्रदर्शन के समर्थन में आए ये सितारे, जानिए क्या बोले?