{"_id":"c5a7f76ef4126d374af5ab9b80cf1f6a","slug":"hollywood-actor-halfman-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित हॉलीवुड एक्टर की संदिग्ध मृत्यु","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चर्चित हॉलीवुड एक्टर की संदिग्ध मृत्यु
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चर्चित हॉलीवुड एक्टर की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हो गई। वह 46 साल के थे।
विज्ञापन
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड कलाकार फिलिप सेमर हॉफमैन की मृत्यु हो गई। रविवार को फिलिप न्यूयॉर्क स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए।
अभी तक जो बातें सामने आ रहीं हैं उसके अनुसार उनकी मौत ड्रग के ओवरडोज से हुई है। ऐसे कुछ सबूत भी पाए गए हैं।
हॉफमैन की बॉडी के पास ही एक इंजेक्शन बरामद किया गया है। उसी के साथ एक पुड़िया भी पाई गई। आशंका है कि उस पुड़िया में ड्रग्स हो सकते हैं।
हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। अभी उनकी जांच चल रही है।
अभिनेता शाहरुख खान ने हॉफमैन की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा कलाकार हमारे बीच नहीं रहा।