फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood action films

ये हैं 10 सबसे बेस्ट हॉलीवुड एक्शन मूवीज

Mon, 13 Jan 2014 01:10 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
hollywood action films

एक्शन फिल्मों में हॉलीवुड की तूती बोलती है। एक्शन में अव्वल इस फिल्म उद्योग की नकल बॉलीवुड में भी होती रहती है। द मैट्रिक्स, स्पीड, टर्मिनेटर ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जिनको लोग बार-बार देख सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन ये फिल्में तो एक बानगी भर हैं ऐसी ही कई बेमिसाल फिल्मों की सौगात हॉलीवुड ने दी है। जिनकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

बात ही अलग है 'द मैट्रिक्स' की

hollywood action films

हॉलीवुड की शानदार एक्‍शन फिल्मों की बात की जाए और 'द मैट्रिक्स' का नाम न आए ये तो हो ही नहीं सकता। 1999 की इस अमेरिकन-आस्ट्रेलियन साइंस फिक्‍शन बेस एक्‍शन मूवी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता बटोरी थी बल्कि लोगों को अपना दीवाना भी बना दिया था।

फिल्म मे कीनू रीव्स और लॉरेन्स फिशबर्न जैसे बड़े सितारे भी थे। इस फिल्म के एक्‍शन सींस का फिल्मांकन इतना बेहतरीन था कि आज भी इनकी मिसाल दी जाती है। बाद में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में इस फिल्‍म के एक्‍शन सींस कॉपी भी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही रह जाएंगे 'टर्मिनेटर' के एक्‍शन

hollywood action films

हॉलीवुड एक्शन किंग अर्नाल्ड श्वाजनेजर की ये फिल्म 1984 में आई थी। अमेरिकी साइंस फिक्‍शन पर आधारित ये फिल्म एक्‍शन प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा साबित हुई।

इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता बटोरी और पूरे दो हफ्ते अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। ये फिल्म जेम्स और अर्नाल्ड दोनों के कैरियर में मील का पत्‍थर साबित हुई।

जेम्स कैमरॉन द्वारा निद्वेशित इस फिल्म की सफलता के बाद फिल्म की कई सीरीज भी आती  रहीं जिनको दर्शकों का प्यार मिलता रहा। फिल्म के साइंटिफ एक्‍शन दृश्य हॉलीवुड की जान बन गए।

विज्ञापन

बांध देता है 'द डाई हार्ट' का एक्‍शन

hollywood action films

1988 की ये अमेरिकन एक्‍शन फिल्म 1979 में रोडरिक थ्रॉप द्वारा लिखे गए नोबल नथिंग लास्ट फॉरऐवर पर आधारित थी। जिसमें न्यूयार्क पुलिस डिपार्टमेंट का एक पूर्व ऑफिसर बहुत ही अलग अंदाज में क्रिमिनल ग्रुप से भिड़ जाता है।


एक पुलिस अधिकारी और 12 कुख्यात आतंवादियों की मुठभेड़ वास्तव में देखने लायक थी। इस फिल्म में एक्‍शन के साथ रोमांच का बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। मुख्य भूमिका ब्रूस विल्स ने निभाई थी।

हर कोई बन जाएगा 'द एवेंजर्स' का दीवाना

hollywood action films

2012 में आई ये अमेरिकन एक्‍शन फिल्म युवाओं का दिल जीत गई। मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो करेक्टर को एक्‍शन से लबरेज कर पर्दे पर उतारा गया।

जिसे राबर्ट डाउनी ने अभिनीत किया इस फिल्म के भव्य सैट और चकाचौंध के बीच सुपरहीरो का एक्‍शन सोने पर सुहागा प्रतीत हुआ। बड़ी-बड़ी इमारतें और खतरनाक और अनोखे विलेन से सुपरहीरो की भिडंत बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई।

'द एक्सपनडेबल'

hollywood action films

हॉलीवुड के एक्‍शन बादशाह स्लाईवेस्टर स्टेलोन न सिर्फ फिल्म के हीरो रहे बल्कि उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा और निर्देशित भी किया। 2010 में आई ये फिल्म एक ग्रुप पर आधारित थी जो एक मिशन पर निकलता है। फिल्म के एक्‍शन सींस अच्छे थे।

जेम्स बांड के एक्‍शन देखने हैं तो देखें 'स्काईफॉल'

hollywood action films

स्काईफॉल टवेंटी थर्ड जेम्स बांड फिल्म थी। जिसमें डेनियल क्रेग को तीसरी बार जेम्स बांड बनने का मौका मिला। जेम्स बांड का तो नाम ही एक्‍शन का पर्याय है। इसलिए इस फिल्म के बारे में आप आसानी से अंदाज लगा सकते हैं।

फिल्म में भरपूर एक्‍शन था। फिल्म में m16 अटैक पर बांड इन्वेस्टिगेटिंग को पर्दे पर उतारा गया।

हट ही नहीं सकते 'स्पीड' देखे बिना

hollywood action films

एक्शन के दीवाने 1994 में रिलीज फिल्म स्पीड को जरुर देख चुके होंगे। इस फिल्म को बार-बार देखा जाता है। क्योंकि ये फिल्म है भी इतनी खास। कीनू रीव्स डेनिस हॉपर और सांड्रा बुलॉक जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दो अकाडमी अवार्ड भी जीते थे।

फिल्म में एक अंजान क्रिमिनल कुछ लोगों को एक एलीवेटर कार में बंधक बना लेता है। जिससे फिल्म के हीरो संघर्ष करते हैं। कार की रफ्तार और चलती कार में किए गए जबर्दस्त स्टंट सीन आज भी ध्यान आकर्षित कर लेते हैं।

गन और बम से है प्यार तो देखें 'कमांडो'

hollywood action films

1985 में आई ये अमेरिकन फिल्म अर्नाल्ड श्वसाजनेजर के कैरियर को और भी आगे ले गई। फिल्म में कमांडो की भूमिका में वह खूब जंचे। फिल्म में एक अपहृत लड़की और उसे बचाने के लिए कमांडो अपनी जान दांव पर लगा देता है।


फिल्म को जबर्दस्त कमर्शियल सफलता मिली। गन और बम का फिल्म में भरपूर इस्तेमाल किया गया। स्पेशल इफेक्ट्स ने फिल्म को और भी खास बना दिया।

'300' की बात ही अलग

hollywood action films

कॉमिक्स की कहानियों को भी किस प्रकार पर्दे पर उतारा जाता है ये हॉलीवुड की फिल्मों को बखूबी आता है। तभी तो 2007 में आई ये फिल्म 300 जो कि इसी नाम की कॉमिक्स से ली गई थी लोगों का दिल जीत कर ले गई।

पीरिओडिक बेस इस फिल्म में राजा, रानी, सैना और प्रजा सब कुछ थे। इसके साथ ही थे जबर्दस्त एक्‍शन सीन। किरदारों की वेश भूषा और उनके अस्‍त्र-शस्‍त्र का प्रयोग स्पेशल इफेक्ट्स के साथ और भी खूबसूरत बन गया।

'द बाउर्न अल्टीमॉटम'

hollywood action films

ये अमेरिकन जर्मन मूवी एक्‍शन थ्रिलर से भरपूर थी। जो राबर्ट लुडलम के नोबल पर बेस थी जो इसी नाम से लिखा गया था। फिल्म की कई सीरीज बनाई गईं। जिनमें एक्‍शन दृश्यों की भरमार रही।

जिसमें मुख्य भूमिका मैट डामोन ने निभाई जिसमें वह एक सीआईए के मिशन का हिस्सा थे। लेकिन ये किरदार अपने भूतकाल के कुछ रहस्यों का पता करने में लग जाता है। फिल्म में एक्‍शन और फाइट के सीन यादगार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed