फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hindi dialogue in hollywood film

ये क्या हॉलीवुड फिल्म में उर्दू-हिंदी संवाद

Fri, 24 Jan 2014 08:23 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 24 Jan 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
hindi dialogue in hollywood film

ऐसा कम ही होता है कि हॉलीवुड की फिल्म में हिंदी या उर्दू में संवाद देखने को मिलें। पर इस बार ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन


ऐसा कम ही होता है कि हॉलीवुड की फिल्म में हिंदी या उर्दू में संवाद देखने को मिलें। लेकिन निर्देशक पीटर बर्ग की फिल्म ‘लोन सर्वाइवर’ में यह अनोखी बात देखने को मिलेगी। असल में इस फिल्म की कहानी इन संवादों की मांग करती है।

‘लोन सर्वाइवर’ अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे युद्ध की कहानी है। जिसमें अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन की नाकामयाबी के बाद मात्र एक सैनिक बचता है। जो बुरी तरह से घायल है। मार्कस लटरेल ने इस सैनिक का रोल निभाया है।

विज्ञापन


बर्ग के अनुसार, ‘जहां तक संभव था हम चीजों और घटनाओं को सहज रखना चाहते थे। ऐसे में स्वाभाविक था कि स्थानीय भाषाओं का प्रयोग करते। यह ऐसा इलाका है जहां पर अफगानी जनजातियां और पाकिस्तानी शरणार्थी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन लोगों के बीच उर्दू और हिंदी में ही बातचीत संभव है।’ फिल्म में मार्कस को एक अफगानी जनजाति के द्वारा बचाते हुए दिखाया गया है। लेकिन साथ ही अफगानियों और अमेरिकियों के जटिल संबंधों तथा पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली राजनीति पर भी बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed