{"_id":"619e1ea7986cc3753a14a5ea","slug":"hellbound-beats-squid-game-to-become-most-watched-show-on-netflix-within-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Netflix: 24 घंटे के भीतर नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई है यह सीरीज, नर्क के जल्लाद करते हैं भविष्यवाणी पूरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Netflix: 24 घंटे के भीतर नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई है यह सीरीज, नर्क के जल्लाद करते हैं भविष्यवाणी पूरी
Wed, 24 Nov 2021 05:16 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:16 PM IST
सार
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़िया एक सीरीज और फिल्में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 24 घंटों के भीतर एक सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया है, जिसने स्क्वीड गेम सीरीज को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
हेलबाउंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़िया एक सीरीज और फिल्में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 24 घंटों के भीतर एक सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया है, जिसने स्क्विड गेम सीरीज को भी पछाड़ दिया है। इस सीरीज की लोकप्रियता से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनियाभर के दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं?
विज्ञापन
कौन-सी है यह सीरीज जिसे नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखा गया?
नेटफ्लिक्स पर पिछले 24 घंटों में हेलबाउंड सीरीज को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। यह एक दक्षिण कोरियाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें नर्क के जल्लाद आकर भविष्यवाणी को पुरी करते हैं। यह सीरीज स्क्वीड गेम को पछाड़कर पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है। इस बात की पुष्टि फ्लिक्सपेट्रोल एनालिटिक ने की है। इस सीरीज ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस सीरीज का निर्देशन येओन सांग-हो ने किया है जिन्होंने बेहद सफल जॉम्बी थ्रिलर ट्रेन टू बुसान का भी निर्देशन किया था। हेलबाउंड दुनिया भर के 80 से ज्यादा देशों में प्रदर्शित होने के बाद रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज बन गई है। यह सीरीज स्वर्ग और नरक की अवधारणा पर बनी है और इसमें स्वर्गदूतों को 'बुरे' मनुष्यों को नरक में ले जाने के लिए धरती पर आते हुए दिखाया गया है। इससे पहले स्क्विड गेम को 111 मिलियन दर्शकों ने देखा था। यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज के तौर पर ट्रेंड कर रही थी। लेकिन अब हेलबाउंड इससे आगे निकल गई है और 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है।
विज्ञापन