{"_id":"5b0803314f1c1bb16e8b4823","slug":"harvey-weinstein-surrenders-to-police-of-rape-and-sexual-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्वे विंस्टीन ने किया सरेंडर, 90 से ज्यादा महिलाओं ने लगाया था रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हार्वे विंस्टीन ने किया सरेंडर, 90 से ज्यादा महिलाओं ने लगाया था रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Harvey Weinstein
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हार्वे विंस्टीन पर 90 से ज्यादा महिलाओं ने रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कानून प्रवर्तन के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Breaking News: Harvey Weinstein is in police custody on rape charges. The Hollywood mogul's fall set off a worldwide reckoning over sexual misconduct. https://t.co/8Czn7tC3v4
— The New York Times (@nytimes) May 25, 2018विज्ञापन
Trending Videos
हॉलीवुड में एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने विंस्टीन पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी। बता दें कि इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
वहीं गिरफ्तारी के पहले हार्वे विंस्टीन ने खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। एक सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, 'हार्वे स्टैंडर्ड लीगल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस दौरान वो अपने आत्मसुधार के प्रति ईमानदार हैं और परिवार, दोस्तों पर भरोसा कर रहे हैं।'