फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Glittering Premiere of Steven Spielbergs film West Side Story gets positive reviews with strong Oscar buzz

Hollywood: स्टीवेन स्पिलबर्ग की फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' के प्रीमियर ने जीता दिल, पहले दिन ही छिड़ गई ऑस्कर तक की चर्चा

Tue, 30 Nov 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Nov 2021 03:16 PM IST
सार

स्टीवेन स्पिलबर्ग की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' का प्रीमियर सोमवार शाम को न्यू यॉर्क में दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर सामने आते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Glittering Premiere of Steven Spielbergs film West Side Story gets positive reviews with strong Oscar buzz
'वेस्ट साइड स्टोरी' की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अकादमी अवॉर्ड विजेता निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' का प्रीमियर सोमवार शाम को न्यू यॉर्क में दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर सामने आते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। क्लासिक म्यूजिक को लेकर स्टीवेन स्पिलबर्ग की पुनर्कल्पना की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। प्रीमियर देखने पहुंचे लोगों की प्रतिक्रिया इतनी सकारात्मक है कि ऐसा लग रहा है कि फिल्म ऑस्कर तक का सफर जरूर तय करेगी।

विज्ञापन


फिल्म के पहले प्रीमियर में निर्देशक स्टीवेन स्पिलबर्ग के साथ ही, रीटा मोरेनो, एनसेल एलगॉर्ट, रेशल जेगलर समेत पूरे कास्ट और क्रू के सदस्य मौजूद थे। प्रीमियर की शुरुआती समीक्षाओं में स्पष्ट रूप से स्पिलबर्ग के निर्देशन की प्रशंसा हो रही है और साथ ही ऑस्कर तक की चर्चा भी छिड़ गई है।
विज्ञापन


20th सेंच्युरी स्टुडियोज की फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' को डिजनी इंडिया द्वारा 10 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हॉलीवुड फिल्मों के प्रेमी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed