फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   gita poetry in a hollywood film

हॉलीवुड फिल्म में पहली बार सुनिए महाभारत के श्लोक

Fri, 21 Feb 2014 09:27 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
gita poetry in a hollywood film

यह हॉलीवुड फिल्मों में एक प्रयोग है। पहली बार जब हॉलीवुड में महाभारत के श्लोक का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय दर्शकों को अपनी ओर खींचने में हॉलीवुड कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। 21 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘पॉम्पेई’ के हिंदी डब संस्करण में दर्शकों को विश्व के सबसे विशाल काव्य ग्रंथ महाभारत के श्लोक भी सुनने को मिलेंगे और उसके संदर्भ भी कहानी में दिखाई देंगे।

भारत में इस फिल्म को रिलीज कर रहे पीवीआर का यह आइडिया है। बताया गया है कि फिल्म की डबिंग के दौरान यह फैसला किया गया कि रोमन काल की इस फिल्म को भारतीय संदर्भों से जोड़ा जाए तो दर्शकों को इसमें ज्यादा मजा आ सकता है।
विज्ञापन


‘पॉम्पेई’ की कहानी 79वीं सदी की है। फिल्म के सूत्रों के मुताबिक ‘पॉम्पेई’ की कहानी के किरदार बहुत हद तक महाभारत कालीन किरदारों से मिलते हैं। उनके जीवन जीने की शैली, युद्ध और संवादों पर महाभारत की छाया देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभारत और ‘पॉम्पेई’ दोनों ही इंसान की शक्ति, प्रतिष्ठा, लालच और भावनाओं की कहानी को बयान करते हैं। यह देखना रोचक होगा कि दर्शक इस प्रयोग पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे और फिल्म से कितना जुड़ाव महसूस करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed