{"_id":"eab2a414-4bfc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gangnam-song-has-broken-all-previous-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैंगनम सॉन्ग' ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'गैंगनम सॉन्ग' ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 22 Dec 2012 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई नृत्य 'गैंगनम स्टाइल' विश्व का पहला ऐसा वीडियो बन गया है जिसे यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा है। समाचार वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक यह वीडियो जुलाई में यूट्यूब पर डाला गया था। इस वीडियो ने गानों की लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस गाने ने पॉप स्टार पीएसवाई को विश्वभर में चर्चित कर दिया। गूगल के मुताबिक यह वीडियो एक दिन में औसतन सत्तर लाख से एक करोड़ तक देखा जा रहा है।
इस लोकप्रिय गाने ने गायक जस्टिन बीबर के 'बेबी' वीडियो के रिकार्ड को भी ध्वस्त किया है। यूट्यूब के ट्रेंड प्रबंधक केविन एलोक्का का कहना है कि पीएसवाई की सफलता आकर्षक गाने और घोड़े की तरह किए गए अद्भुत नृत्य को मिली वैश्विक पहचान का सबूत है। दिलचस्प बात ये है कि बीबर के मैनेजर स्कूटर ब्रॉन ही वो शख्स हैं जिन्होंने अमरीका में साई के गैंगनम स्टाइल का लिंक सबसे पहले ट्वीट किया था।
'गैंगनम स्टाइल' वीडियो को इस साल के एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड में सबसे अच्छा वीडियो होने का श्रेय दिया गया था। ये वीडियो दुनिया के 28 देशों में लगातार नंबर एक पर रहा है। गाने को यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक हासिल करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। वीडियो में दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के एक बेहद ही सम्पन्न इलाके गैंगनम में हावी बाजारवाद पर व्यंग्यात्मक संगीत की रिकॉर्डिंग है।
विज्ञापन
वीडियो में मोटे-तगडे साई कुछ इस अंदाज में नाच रहे हैं मानो वो घोडे पर सवार हैं और उसकी लगाम उनके हाथों में है। उनका ये डांस स्टाइल कुछ समय में काफी चर्चित हो गया और हर जगह लोग इसकी नकल करते देखे गए। वीडियो के कुछ दृश्यों में साई को गुलाबी रंग की निकर पहनकर धूप सेंकते हुए, भूमिगत ट्रेन में तंग निकर पहने डांस करती हुई लडकी को चाहत भरी नजरों से देखते हुए दिखाया गया है।