{"_id":"ef7a0156-5c99-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"footballer-andres-iniesta-with-model-claudia-ciesla","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लाउडिया दिखेगीं फुटबालर आंद्रे इनिएस्ता के साथ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्लाउडिया दिखेगीं फुटबालर आंद्रे इनिएस्ता के साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'खिलाड़ी 786' में सफल आइटम नम्बर 'बलमा' में नजर आईं जर्मन मॉडल क्लाउडिया सिसला इन दिनों चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी आंद्रे इनिएस्ता के साथ 2013 के एक कैलेंडर की शूटिंग के लिए बार्सिलोना गई हैं। इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश और रोमांचित हूं कि चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी इनिएस्ता के साथ कैलेंडर शूट के लिए मेरा चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए निर्देशक हरीश शर्मा और 'आस्का बेवरेजेज प्रा. लि.' के प्रबंध निदेशक राजबीर सिंह के प्रति अपना आभार जताती हूं कि उन्होंने कई लड़कियों के बीच मुझे यह मौका दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आंद्रे स्पेन के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और बार्सिलोना क्लब और स्पेन की राष्ट्रीय टीम में खेलते हैं। उन्हें सन 2012 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी के लिए नामांकित भी किया गया है और मैं खुद भी फुटबॉल की प्रशंसक हूं। आंद्रे के साथ शूट को लेकर मैं बेहद उत्साहित हो रही हूं। क्लाउडियाअभी फिलहाल किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखने नहीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन