फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   first batman of the world adam west died of cancer

नहीं रहा दुनिया का पहला बैटमैन, एडम वेस्ट का कैंसर से निधन

Sun, 11 Jun 2017 12:27 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 11 Jun 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
first batman of the world adam west died of cancer
दुनिया का पहला 'बैटमैन' नहीं रहा। अमरीकी एक्टर एडम वेस्ट की 88 साल की उम्र में मौत हो गई। 1960 के दशक में उन्होंने बैटमैन की हिट टीवी सीरीज में सुपरहीरो ब्रूस वेन लीड रोल निभाया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वेस्ट ल्यूकेमिया से 'एक छोटी लेकिन बहादुर लड़ाई' के बाद लॉस एंजेलिस में उनका निधन हो गया। ल्यूकेमिया एक खास तरह का कैंसर होता है जिसमें खून में सफेद कोशिकाओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


हालांकि बैटमैन के किरदार के बाद वेस्ट को बड़े रोल हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन अमरीकी एनिमेटेड सीरीज 'फैमिली गाय' से उन्होंने कुछ नौजवान प्रशंसक जरूर कमाए। इस सीरीज के 2002 में आए दूसरे सीजन में वो पहली बार दिखे। इसमें उन्होंने मेयर ऐडम वेस्ट के किरदार को आवाज दी थी।
विज्ञापन


इस सीरीज के निर्माता सेथ मैकफार्लेन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर उन्हें लिखा कि उन्होंने एक दोस्त खो दिया है और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे हीरो थे और हमेशा रहेंगे' वेस्ट के परिवार ने एक बयान में कहा, 'हमारे पिता ने हमेशा खुद को 'द ब्राइट नाइट' ही माना और अपने प्रशंसकों की जिंदगी को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करना चाहा। वह हमारे हीरो थे और हमेशा रहेंगे।'

कौन कौन निभा चुका है बैटमैन का किरदार

first batman of the world adam west died of cancer
इस सीरीज में कैटवुमन की भूमिका निभाने वाली एक्टर जूली न्यूमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह 'बुद्धिमान और मजाकिया थे और उनके साथ काम करने में मजा आता था।' इस टीवी सीरीज के अलावा एडम वेस्ट ने करीब 50 और फिल्मों में काम किया, जिसमें 'ड्रॉप डेड गॉर्जियस', 'ऐन अमेरिकन वैम्पायर स्टोरी' और 'नेवाडा स्मिथ' जैसी फिल्में शामिल हैं।

कौन कौन निभा चुका है बैटमैन का किरदार-
एडम वेस्ट: टीवी सीरीज (1966-68); बैटमैन: द मूवी (1966)
माइकल कीटन: बैटमैन (1989) और बैटमैन रिटर्न्स (1992)
वाल किल्मर: बैटमैन फॉरेवर (1995)
जॉर्ज क्लूनी: बैटमैन एंड रॉबिन (1997)
क्रिश्चियन बेल: बैटमैन बिगिन्स (2005); द डार्क नाइट (2008); द डार्क नाइट राइजेस (2012)
बेन ऐफलेक: बैटमैन वर्सेज सुपरमैन (2016); जस्टिस लीग (2017)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed