फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   film toy story 4 advance booking break record will release in 21 june

'टॉय स्टोरी 4' ने एडवांस बुकिंग में ही दिग्गजों को पछाड़ा, 21 जून को भारत में हो रही रिलीज

Tue, 04 Jun 2019 07:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
film toy story 4 advance booking break record will release in 21 june
toy star 4 - फोटो : social media
जून का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए धमाल का महीना होने वाला है। इस महीने हिंदी से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। 5 जून को सलमान खान की फिल्म भारत के साथ रिलीज हो रही है एक्समेन-डार्क फीनिक्स। फिर 14 जून को आएगी एमआईबी इंटरनेशनल और इसके अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रही है सुपर हिट फिल्म सीरीज टॉय स्टोरी की चौथी फिल्म टॉय स्टोरी 4। इस फिल्म सीरीज की हर फिल्म सुपरहिट रही है और अब सबकी निगाहें इसकी अगली कड़ी पर लगी हैं।
विज्ञापन


टॉय स्टोरी में वूडी और बज इस बार घर से काफी दूर निकल आए हैं और इन्हें अपने इस सफर पर मिलने वाले हैं कई नए दोस्त। पुराने और नए दोस्तों के साथ दोनों का सफर उन्हें कुछ चौंकाने वाले रास्तों पर ले जाने वाला है। अमेरिकी रिपोर्ट बता रही हैं कि 21 जून को अपनी रिलीज के दिन ही टॉय स्टोरी 4 बड़ा धमाका करने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जिस तरह की उत्सुकता देखी जा रही है, उसके चलते फिल्म ओपनिंग वीकएंड में ही गेमचेंजर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


एनीमेशन फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वालों के मुताबिक फिल्म टॉय स्टोरी 4 का अकेले अमेरिका में ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन 20 करोड़ डॉलर के आसपास रहने वाला है, जो इन्क्रेडिबल्स 2 के 18 करोड़ डॉलर से भी आगे निकल जाएगा। टिकट बिर्की करने वाली कंपनी फैंडान्गो के मुताबिक टॉय स्टोरी ने फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलने के 24 घंटे के भीतर नया रिकॉर्ड बनाया है और यह चौबीस घंटे में बिकने वाली एडवांस टिकटों के मामले में पिक्सार की फिल्म फाइंडिंग डोरी, ब्यूटी एंड बीस्ट और गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी को पीछे छोड़ चुकी है। वहीं एटम टिकेट्स की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि टॉय स्टोरी 4 ने इन्क्रेडिबल्स 2, रैल्फ ब्रेक्स द इंटरनेट और होटल ट्रांसिलवेनिया 3 से 50 फीसदी ज्यादा टिकट बेच लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोश कूले निर्देशित टॉय स्टोरी 4 में टॉम हैंक्स, टिम ऐलेन, एनी पॉट्स, जॉन कूजैक के अलावा इस बार टोनी हेल, क्रिस्टिना हेंडरिक्स, कियानू रीव्स, कीगन माइकल के और जॉर्डन पीले की आवाजें भी सुनाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed