Sophia Loren: मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन हुईं हादसे की शिकार, डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी
1960 की टू वुमेन के लिए ऑस्कर जीत चुकीं लॉरेन को 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म द लाइफ अहेड में देखा गया था। इसका निर्देशन उनके बेटे एडोआर्डो पोंटी ने किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन को जिनेवा में अपने घर पर गिरने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में कथित तौर पर इतालवी स्टार के कूल्हे और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल, उनका स्वास्थ्य अभी ठीक बताया जा रहा है।
लॉरेन मंगलवार (26 सितंबर) को इटली के बारी में मानद नागरिकता प्राप्त करने वाली थीं। साथ ही, वह अपनी सोफिया लॉरेन रेस्तरां चेन के चौथे आउटपोस्ट का उद्घाटन भी करने वाली थीं। रेस्तरां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया इस हादसे के बाद लॉरेन को थोड़े समय के लिए स्वास्थ्य लाभ लेना होगा।
Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' के निर्देशक का बड़ा खुलासा, बताया- क्यों फिल्म रिलीज करने में हुई देरी
1960 की टू वुमेन के लिए ऑस्कर जीत चुकीं लॉरेन को 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म द लाइफ अहेड में देखा गया था। इसका निर्देशन उनके बेटे एडोआर्डो पोंटी ने किया था। इस फिल्म से वह 11 साल की अभिनय की दुनिया में लौटी थीं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल गीत के लिए ऑस्कर में नामांकन मिला था। इसके अलावा लॉरेन ने मैडम रोजा के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का डेविड डि डोनाटेलो पुरस्कार जीता था।
Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज
फिल्मों में वापसी का निर्णय लेने के बारे में लॉरेन ने 2021 में डेडलाइन को बताया था, “काफी समय हो गया था जब मैंने फिल्मों में काम नहीं किया था। जब एडोआर्डो ने मुझे पढ़ने के लिए किताब दी, तो मुझे लगा मैं इसे फिल्मा रही हूं। यह किताब पढ़ने जितना आसान नहीं था। मैं कल्पना कर रही थी कि मैडम रोजा के रूप में मेरे माध्यम से और एडोआर्डो के निर्देशन में क्या किया जा सकता है। यह एक अद्भुत एहसास था।”
Bollywood: आइटम गर्ल बनकर मशहूर हुईं ये अभिनेत्रियां, स्टारडम हासिल होते ही इंडस्ट्री को कहा अलविदा