फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ex Adult Star Zoe Parker Passes Away At The Age of 24

पूर्व अडल्ट स्टार जोई पारकर का हुआ निधन, महज 24 वर्ष में ली अंतिम सांस

Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM IST
सार

  • पूर्व अडल्ट स्टार जोई पारकर का निधन।
  • मंगेतर जे कैम्पाबेल ने दी जानकारी।
  • एक महीने पहले ही छोड़ी थी अडल्ट इंडस्ट्री।
  • महज 24 साल की उम्र में हुआ निधन।

विज्ञापन
Ex Adult Star Zoe Parker Passes Away At The Age of 24
जोई पारकर - फोटो : Twitter: @zoeparkerxxx

विस्तार

अमरीकी अडल्ट इंडस्ट्री की पूर्व पॉर्न स्टार रहीं जोई पारकर का निधन हो गया है। जोई महज 24 वर्ष की थीं जब उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी जोई के मंगेतर जे कैम्पबेल ने दी। जोई का निधन शनिवार 12 सितंबर को अचानक रात करीब दो बजे हुआ। उनके अचानक हुए निधन ने उनके करीबियों को हिलाकर रख दिया है। जोई के मंगेतर ने GoFundMe नाम से एक पेज बनाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी कि जोई अब हमारे बीच नहीं रही।

विज्ञापन


जोई के मंगेतर ने इस पेज को बनाकर जोई के बारे में तो बताया ही साथ ही उन्होंने इस पेज के जरिये पूर्व पॉर्न स्टार के फ्यूनरल के लिए पैसे भी इकट्ठा किए। बता दें कि जोई ने एक महीने पहले ही पॉर्न इंडस्ट्री की अलविदा कहा था। क्योंकि जोई एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी अपने परिवार के साथ। जिसके लिए वो टेक्सास भी आ गई थीं और उन्होंने जे कैम्पाबेल से सगाई भी कर ली थी।
विज्ञापन


 


जोई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा किया करती थीं। जोई को पॉर्न इंडस्ट्री छोड़े महज एक महीना ही बीता था और उनके निधन से सनसनी फैल गई। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि जोई की मौत किस वजह से हुई है। उनके मंगेतर का कहना है कि जोई रात के समय सोईं और फिर उठी ही नहीं। जिस वजह से उनकी ये मौत फिलहाल सवालों के घेरे में है।

बात करें जोई पारकर की तो उन्होंने करीब 100 पॉर्न फिल्मों में काम किया है। जोई अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली थीं। उन्होंने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था। जिसके बाद वो लोस एंजिल्स चली गई और पॉर्न इंडस्ट्री को फुल टाइम करियर बनाया। 

पढ़ें: गांधी जयंती पर नवाजुद्दीन करेंगे इशान खट्टर से मुकाबला, नेटफ्लिक्स के हाथ लगी एक और गुमनाम फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed