Venice Film Festival 2022: वेनिस फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी यूक्रेन वॉर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, जानें डीटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर नामांकित निर्देशक एवगेनी एफिनेव्स्की की डॉक्यूमेंट्री फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम वेनिस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह डॉक्यूमेंट्री साल 2014 में यूक्रेन में नागरिक अशांति के दौरान लोगों की कठिनाई और संघर्ष भरी जिंदगी को दिखाती है कि कैसे युद्ध की स्थिति में विनाश, जीवन-मरण के बीच भी यूक्रेनी लोगों में करुणा, प्रेम की भावना रही । यह डॉक्यूमेंट्री यूक्रेन को लाखों लोगों की मानवीय डायरी है।
लाखों लोगों की आवाज है यह डॉक्यूमेंट्री
एफिनेव्स्की की ये वॉर डॉक्यूमेंट्री आम नागरिकों, माताओं-बच्चों बुजुर्गों से लेकर डॉक्टरों, पत्रकारों, धार्मिक नेताओं और सैनिकों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की व्यक्तिगत अनुभवों को दर्शाएगी। बताया जा रहा है कि फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम उन लोगों की आवाज है, जिनका जीवन इन आठ सालों के संघर्ष के दौरान पूरी तरह से उथल-पुथल हो गया था।
इस दिन होगा 'फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम' का प्रीमियर
31 अगस्त से शुरू हुआ 79वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 10 सितंबर तक वेनिस लीडो में चलेगा। एफिनेव्स्की की डॉक्यूमेंट्री 'फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम' को सात सितंबर को महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर वेनिस फिल्म फेस्टिवल इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त है, इस फेस्टिवल का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और क्रिएटिव फ्रीडम के सार के रूप में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का विस्तार करना है।