{"_id":"5f031fb48ebc3e42de778f5a","slug":"ennio-morricone-dies-aged-91-years-was-legendary-italian-composer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ennio Morricone Death: दिग्गज संगीतकार एन्नियो मोरिकोन का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Ennio Morricone Death: दिग्गज संगीतकार एन्नियो मोरिकोन का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mon, 06 Jul 2020 06:31 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
एन्नियो मोरिकोन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता एन्नियो मोरिकोन इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 91 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। एन्नियो मोरिकोन ने द गुड द बैड एंड अगली, द मिशन और सिनेमा पारादोसो जैसी फिल्मों में म्यूजिक स्कोर दिया था। इन फिल्मों ने एन्नियो मोरिकोन को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन
एन्नियो मोरिकोन ने अपने म्यूजिक स्कोर से न केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि दो बार ऑस्कर पुरस्कार भी हासिल किया था। इसके अलावा उनके खाते में गोल्डन ग्लोब, ग्रैमी और बाफ्टा पुरस्कार भी शामिल थे।
विज्ञापन
एन्नियो मोरिकोन को आखिरी बार साल 2016 में क्वेंटिन टैरेंटिनो की फिल्म द हेटफुल एट में शानदार म्यूजिक स्कोर के लिए आस्कर पुरस्कार मिला था। एन्नियो मोरिकोन ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्में, टीवी सीरियल्स और गाने लिखे थे, लेकिन उन्हें असली पहला इटेलियन निर्देशक सर्जियो लियोन की फिल्म स्पेगेटी वेस्टन से मिली थी।
विज्ञापन
एन्नियो मोरिकोन का जन्म 10 नवंबर साल 1928 को इटली में हुआ था। सोशल मीडिया पर एन्नियो मोरिकोन के फैंस और तमाम हॉलीवुड सितारे उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनको आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पढ़ें: ड्रग्स लेने की वजह से माइक टायसन खो बैठे थे होश, 'द हैंगओवर' फिल्म को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे