{"_id":"5dc2aca08ebc3e5b4f3f1bfe","slug":"ellen-degeneres-will-receive-the-carol-burnett-award-at-the-2020-golden-globes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलेन डीजनेरेस को किया जाएगा गोल्डन ग्लोब में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से सम्मानित","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एलेन डीजनेरेस को किया जाएगा गोल्डन ग्लोब में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से सम्मानित
Wed, 06 Nov 2019 04:51 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
एलेन डीजेनेरस
- फोटो : instagram
कॉमेडियन और होस्ट एलन डीजनेरेस (Ellen DeGeneres) को इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (Hollywood Foreign Press Association) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। यह अवॉर्ड एचएफपीए के निदेशक मंडल द्वारा चुना जाता है और हर साल एक ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिन्होंने टेलीविजन में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन
एलन पिछले दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वह किशोरी थीं तब उनकी मां के उस समय के पति ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। एलन ने कहा था कि जब उनकी मां बेट्टी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया, तब उनके साथ यौन उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा सबसे पहले एलन ने 2005 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Ellen DeGeneres (@theellenshow) on