फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   DWAYNE JOHNSON, RYAN REYNOLDS AND GAL GADOT TO HEADLINE THIS NEXT NETFLIX BLOCKBUSTER IN NOVEMBER

Red Notice Teaser: ड्वेन जॉनसन को मिली कड़ी चुनौती, गैल गैडोट ने कातिल हसीना बनकर जीते सबके दिल

Fri, 03 Sep 2021 11:43 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

बीते साल ‘वंडर वूमन’ गैल गैडोट को दुनिया किसी फिल्म के मामले में सबसे ज्यादा रकम पाने वाली अभिनेत्रियों में तीसरा स्थान दिलाने वाली फिल्म ‘रेड नोटिस’ अब रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
DWAYNE JOHNSON, RYAN REYNOLDS AND GAL GADOT TO HEADLINE THIS NEXT NETFLIX BLOCKBUSTER IN NOVEMBER
रेड नोटिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बीते साल ‘वंडर वूमन’ गैल गैडोट को दुनिया किसी फिल्म के मामले में सबसे ज्यादा रकम पाने वाली अभिनेत्रियों में तीसरा स्थान दिलाने वाली फिल्म ‘रेड नोटिस’ अब रिलीज के लिए तैयार है। तीन साल पहले फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन और निर्देशक रॉसन मार्शन थर्बर की जोड़ी की इस तीसरी फिल्म का एलान होते ही हॉलीवुड में हलचल मच गई थी और तब तमाम बड़े हॉलीवुड स्टूडियो के बीच चली जंग में यूनीवर्स स्टूडियोज और लीजेंडरी पिक्चर्स ने इसके अधिकारों को हासिल करने में अव्वल नंबर पर रहने की बाजी मार ली थी। बाद में ये फिल्म नेटफ्लिक्स ने खरीद ली और कोरोना संक्रमण काल शुरू होने से पहले से नेटफ्लिक्स की खरीदी ये फिल्म अब इसके प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

 

फिल्म ‘रेड नोटिस’ के लिए ड्वेन जॉनसन को करीब 150 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलने की खबरें आती रही हैं। गैल गैडोट ने भी इसी फीस पर ये फिल्म करने की शर्त रखी थी जिसे फिल्म के निर्माताओं ने मान लिया था। हीरो के बराबर फीस लेने की फिल्म जगत में जो नई मुहिम शुरू हुई है, गैल गैडोट उसकी अलबमरदार रही हैं। ड्वेन जॉनसन और गैल गैडोट दोनों को इस फिल्म में काम करने के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 150 करोड़ रुपये मिले हैं। ड्वेन जॉनसन फिल्म के निर्माताओं में भी शामिल हैं लिहाजा फिल्म के मुनाफे में उनकी हिस्सेदारी अलग से होगी।

विज्ञापन

DWAYNE JOHNSON, RYAN REYNOLDS AND GAL GADOT TO HEADLINE THIS NEXT NETFLIX BLOCKBUSTER IN NOVEMBER
रेड नोटिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रेड नोटिस’ कहानी है कानून के रखवालों और कानून का मजाक बनाने वालों के बीच चलने रहने वाले मुकाबले की। कहानी के मुताबिक इंटरपोल से जारी एक रेड नोटिस एफबीआई के पास पहुंचता है। ये नोटिस है दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी को खोजने और उसे पकडने का। एफबीआई के सबसे खास एजेंट जॉन हार्टले को ये केस मिलता है और ये खोज उसे ले आती है दिलेरी के साथ अंजाम दी जा रही है एक डकैती के बीच। यहां मजबूरन उसे दुनिया के कुख्यात आर्ट थीफ नोलन बूथ के सथ मिलकर काम करना होता है ताकि वह दुनिया की सबसे मोस्ट वांटेड आर्ट थीफ बिशप को पकड़ सके।

DWAYNE JOHNSON, RYAN REYNOLDS AND GAL GADOT TO HEADLINE THIS NEXT NETFLIX BLOCKBUSTER IN NOVEMBER
रेड नोटिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रेड नोटिस’ में चूहा बिल्ली की ये दौड़ पूरी दुनिया का चक्कर लगाती है और इस दौरान कहानी के तीनों किरदार कभी डांस फ्लोर पर दिखते हैं, कभी किसी तन्हा जेल में नजर आते हैं या फिर कभी किन्हीं जंगलों में। ड्वेन जॉनसन और गैल गैडोट के अलावा फिल्म का तीसरा अहम रोल रयान रेनॉल्ड्स ने निभाया है। इनके अलावा फिल्म में रितु आर्या व क्रिस डायमैंटापोलस की भी अहम भूमिकाए हैं।

विज्ञापन

DWAYNE JOHNSON, RYAN REYNOLDS AND GAL GADOT TO HEADLINE THIS NEXT NETFLIX BLOCKBUSTER IN NOVEMBER
रेड नोटिस - फोटो : फाइल फोटो

नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है जिसमें फिल्म के तीनों मुख्य कलाकार कभी हैरतअंगेज एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। गैल गैडोट को एक कातिल हसीना के रूप में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं, वहीं ड्वेन जॉनसन के किरदार को टीजर में जानबूझकर इस तरह पेश किया गया है कि वह बाकी दोनों कलाकारों से बार बार मात सी खाता दिख रहा है। ड्वेन जॉनसन के प्रशंसकों और गैल गैडोट के चाहने वालों के बीच टीजर काफी लोकप्रिय हो रहा है और नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में उसके पास हिंदुस्तानी दर्शकों के लिए भी ये तुरुप का पत्ता काफी फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed