{"_id":"5e9689688ebc3e72c22b2588","slug":"difficult-to-hold-the-cannes-film-festival-in-original-form-in-2020-due-to-the-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजकों का बयान, कहा- मुश्किल है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का असली रूप में आयोजन हो सके","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
आयोजकों का बयान, कहा- मुश्किल है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का असली रूप में आयोजन हो सके
Wed, 15 Apr 2020 09:44 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
कान्स फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस (Corona Virus) का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। कोविड 19 (Covid 19) के प्रकोप का बड़ा असर सिनेमा पर भी पड़ा है। बात चाहें बॉलीवुड की हो या फिर हॉलीवुड की, सब ठप पड़ा है। एक तरफ जहां बड़ी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई है तो वहीं दूसरी ओर बड़े बड़े कार्यक्रम भी स्थिगित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब कॉन्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
याद दिला दें कि 20 मार्च को कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया था कि प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल को टाल दिया गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का फैसला लिया गया था, ऐसे में कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें कि 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, लेकिन अब इस जून- जुलाई तक टाल दिया गया है। हालांकि अब ये आयोजन कब होगा इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Due to the health crisis and the development of the French and international situation, the Festival de Cannes will no longer be able to take place on the dates planned, from May 12 to 23. More info #Cannes2020 👉 https://t.co/peLmfw0gQW pic.twitter.com/SVWPasvU23
— Festival de Cannes (@Festival_Cannes) March 19, 2020
विज्ञापन
अब नए बयान में आयोजकों का कहना है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के यह कहने के बाद उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा कि सांस्कृतिक समारोह मध्य जुलाई के पहले आयोजित नहीं किए जा सकते। एक बयान में आयोजकों ने कहा "यह अनुमान लगाना ही मुश्किल है कि इस साल 'फेस्तीवल द कान्स' का उसके असली रूप में आयोजन हो पाएगा।" उन्होंने कहा कि वे कान्स 2020 को आयोजित करने के लिए सभी आपात उपायों पर विचार कर रहे हैं।