फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deadpool and Wolverine What is the Time Variance Authority when did it come into the MCU Know the details

TVA: टाइम वेरिएंस अथॉरिटी क्या है? मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कब आईं? लोकी सीरीज से क्या है इसका संबंध

Wed, 24 Jul 2024 04:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

टाइम वेरिएंस अथॉरिटी ( TVA ) मार्वल कॉमिक्स की अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक संगठन है। इसे टाइमलाइन मॉनीटर के एक ग्रुप के रूप में दर्शाया गया है, जिसका काम कुछ ऐसी टाइमलाइन को रोकना है, जिन्हें मल्टीवर्स के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine What is the Time Variance Authority when did it come into the MCU Know the details
टाइम वेरिएंस अथॉरिटी - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म रिलीज से सिर्फ दो दिन दूर है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस हॉलीवुड फिल्म का भारतीय दर्शकों के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अंग्रेजी के साथ-साथ यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हो रही है। मार्वल स्टूडियोज ने सुपर बाउल LVIII प्रसारण के दौरान तीसरी डेडपूल फिल्म के लिए पहला टीजर ट्रेलर जारी किया था, जिसमें खुलासा किया गया कि इसे 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' कहा जाएगा। अब आइए जानते हैं मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्सजे के टाइम वेरिएंस अथॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन के बारे में। 
विज्ञापन


क्या है टाइम वेरिएंस अथॉरिटी?
टाइम वेरिएंस अथॉरिटी ( TVA ) मार्वल कॉमिक्स की अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक संगठन है। इसे टाइमलाइन मॉनीटर के एक ग्रुप के रूप में दर्शाया गया है, जिसका काम कुछ ऐसी टाइमलाइन को रोकना है, जिन्हें मल्टीवर्स के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। टाइम वेरिएंस अथॉरिटी उन लोगों से डील करते हैं, जो टाइम के साथ छेड़छाड़ करते हैं। उन्हें टाइम पुलिस भी कहा जाता है। टाइम वेरिएंस अथॉरिटी" (टीवीए) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की एक ऑर्गनाइजेशन है, जो "लोकी" सीरीज में प्रमुखता से दिखाई गई है। टीवीए का काम टाइम के फ्लो को मेंटेन करना होता है और टाइमलाइन में कोई भी विचलन (वेरिएंस) होना चाहिए टीवीए का मकसद "सेक्रेड टाइमलाइन" को प्रोटेक्ट करना होता है, जो एक सिंगल, ट्रू टाइमलाइन है, जिसे "टाइम कीपर्स" ने बनाया है।
विज्ञापन


क्या करते हैं टीवीए के एजेंट
टीवीए के एजेंट, जैसे मोबियस एम. मोबियस, "वेरिएंट" को ट्रैक करते हैं, जो अपनी मूल टाइमलाइन से अलग हो जाते हैं, और उन्हें गिरफ्तार करके उनके कार्यों को "रीसेट" करते हैं ताकि टाइमलाइन में कोई भी परेशानी न हो। लोकी सीरीज में, लोकी का एक वेरिएंट टीवीए के साथ काम करता है ताकि उसकी मदद से एक और खतरनाक वेरिएंट को रोका जा सके। सीरीज टीवीए के जटिल नियम, नौकरशाही और उसके अंतर्निहित रहस्यों को तलाशती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानें टाइम वेरिएंस अथॉरिटी का इतिहास?
टाइम वेरिएंस अथॉरिटी  में समय अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ सकता है, लेकिन MCU के प्रशंसकों के लिए इसका इतिहास जानना काफी महत्वपूर्ण है। टाइम वेरिएंस अथॉरिटी की मल्टीवर्स सागा और एवेंजर्स की कांग द कॉन्करर और उसके कई रूपों के खिलाफ आने वाली लड़ाई में प्रभाव डालती है। टाइम वेरिएंस अथॉरिटी के अस्तित्व में आने से पहले, मल्टीवर्स में एक बहुत बड़ा टाइम वॉर छिड़ा हुआ था। इस युद्ध का नेतृत्व कांग द कॉन्करर ने किया था। टाइम वॉर के समापन के बाद, वह जो बचा रहता है, उसने टाइम वेरिएंस अथॉरिटी का निर्माण किया। यह एक ऐसी एजेंसी है, जो मल्टीवर्स की देखरेख करती है।


दर्शकों को पसंद आया कॉन्सेप्ट
टाइम वेरिएंस अथॉरिटी के जरिए एमसीयू की कहानियों में आई तब्दीलियों के बाद दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है। लॉकी सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है इसमें टाइम वेरिएंस अथॉरिटी को दर्शाया गया है। इस कॉन्सपेट ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की। आज के समय इस तरह के साइंस फिक्शन कॉन्सपेट दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं मार्बल ने बेहद ही ह्यूमरस और पेशेवर ढंग से इस चीज को लॉकी सीरीज में दर्शाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed