फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Danny Trejo To Christopher Lee Actors Who appear in Film where his character is killed

जिंदा होने के बाद भी 65 बार मर चुका है ये अभिनेता, इनको भी मिल चुकी है कई बार मौत

Mon, 02 Mar 2020 01:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 02 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Danny Trejo To Christopher Lee Actors Who appear in Film where his character is killed
अभिनेता - फोटो : ट्विटर

कुछ एक्टर्स लोगों के दिल के इतने करीब होते हैं कि लोग उनके किरदार से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। इतना कि फिल्म में उनकी मौत (ऑनस्क्रीन डेथ) पर भी रोने लगते हैं लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने ऑनस्क्रीन डेथ का रिकॉर्ड कायम किया और लोगों ने इसे पसंद भी किया। आज हम आपको हॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलवाएंगे, जिनकी ऑनस्क्रीन डेथ सबसे ज्यादा हुई।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा बार मर चुका है ये अभिनेता

हॉलीवुड में सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन डेथ का रिकॉर्ड है अमेरिकी अभिनेता डैनी ट्रेजो के पास। 75 वर्षीय ट्रेजो अब तक 65 बार मर चुके हैं। ट्रोजो ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1985 में आई फिल्म 'रनअवे ट्रेन' से की थी। ट्रेजो के मरने की शुरुआत हुई थी 1987 में आई 'डेथ वाइज 4' से और आखिरी बार 2019 में आई फिल्म '3 फ्रॉम हैल' में ऑनस्क्रीन उनकी डेथ हुई थी। निर्देशक अपनी फिल्मों में ट्रेजो की मौत देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

Danny Trejo To Christopher Lee Actors Who appear in Film where his character is killed
क्रिस्टोफर ली - फोटो : ट्विटर

इससे पहले सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन डेथ का रिकॉर्ड क्रिस्टोफर ली (Christopher Lee) के पास था। क्रिस्टोफर अपनी फिल्मों में 60 बार मर चुके हैं। क्रिस्टोफर की ऑनस्क्रीन मौत पहली बार 1948 में हुई और 2011 तक वह मरते ही रहे। असलियत में उनका निधन 2015 में हुआ। वहीं गेम ऑफ थ्रोन्स में जॉन स्नो का करिदार निभाने वाले किट हैरिंगटन (Kit Harington) ऑन स्क्रीन मरने वाले एक्टर्स की संभावना में सबसे आगे हैं। हालांकि किट अब तक केवल पांच फिल्मों में ही मरे हैं। खुद किट हैरिंगटन को भी सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन मरने वाले एक्टर्स के खिताब से कोई दिक्कत नहीं है।

Danny Trejo To Christopher Lee Actors Who appear in Film where his character is killed
लांस हेनरिक्सन - फोटो : ट्विटर

इसके अलावा लिस्ट में ये अभिनेता भी हैं-

  • अभिनेता जूलिया के भाई एरिक रॉबर्ट्स की 35 ऑन-स्क्रीन मौतें हुई हैं।
  • जॉन हर्ट, जिनका 2017 में निधन हो गया, पूरे करियर में 39 बार ऑनस्क्रीन मरे थे।
  • हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विंसेंट प्राइस अपने करियर में 41 बार मर चुके थे।
  • अभिनेता लांस हेनरिक्सन की 51 बार स्क्रीन पर मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed