{"_id":"5beadcbabdec2269a369b963","slug":"comedy-drama-hollywood-film-green-book-is-set-to-release-in-india-on-november-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में 23 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'ग्रीन बुक', कहानी सुन आ जाएंगे आंसू","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
देश में 23 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'ग्रीन बुक', कहानी सुन आ जाएंगे आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Green Book
- फोटो : the wrap
कॉमेडी ड्रामा हॉलीवुड फिल्म 'ग्रीन बुक' 23 नवबंर को भारत के सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म दोस्ती और रिश्तेदारी की एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें इटली का एक वर्किंग क्लास बाउंसर जो बाद में एक ड्राइवर बन जाता है और इस दौरान उसकी मुलाकात एक अफ्रीकन-अमेरिकन क्लासिकल पियानिस्ट से होती है जो वीनस के टूर पर निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म एक बायोपिक तो नहीं है लेकिन डॉक्टर डॉनाल्ड शर्ले और टॉनी लिप की दोस्ती पर आधारित एक सच्ची कहानी की है। डॉक्टर डॉनाल्ड एक अफ्रीकन-अमेरिकन पियानिस्ट हैं और टॉनी लिप एक ड्राइवर।
विज्ञापन
टॉनी लिप का किरदार विगो मोर्टेंसन और डॉ शर्ले के रोल में मेहरशला अली नजर आएंगे। टॉनी लिप का किरदार कर रहे महरशला ने बताया कि 'विश्वभर के दर्शकों के लिए यह एक परफेक्ट फिल्म होगी क्योंकि इसकी कहानी हर उस इंसान से जुड़ी है जो कहीं ना कहीं अपने जैसे इंसान से टकरा ही जाता है और फिर एक-दूजे को अपनी चीजों से जोड़ने की कोशिश करने लगता है। और तो और वे एक-दूजे को स्वीकारने में देर भी नहीं करते हैं, क्योंकि ऐसे लोग बहुत अलग ही दुनिया के होते हैं और फिर एक-दूजे से जुड़ जाते हैं।'
विज्ञापन
वहीं, मोर्टेंसन ने कहा कि यह फिल्म सिविल राइट्स एक्ट से पहले काले और श्वेत आदमी के बीच रिश्ते की कहानी है और उस दौरान सामाजिक-आर्थिक और भेदभाव जैसी चीजें पनपी हुई थीं। सही मायनों में हम उसी समस्या से इस फिल्म में जूझते दिखाई देंगे, इसमें एक तरह से 1962 के समाज का आईना दिखाने की कोशिश की जाएगी और मुझे लगता है कि लोग इस फिल्म को देखने के बाद काफी कुछ बदलाव महसूस करेंगे।'
बता दें कि इसी साल सितंबर में टोरंटो इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर दिखाया गया था। आखिर में डॉन स्टॉर्क और लिंडा कार्डेलिनी फिल्म में महत्वपूर्ण सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिल्म को पीटर फर्ले ने डायरेक्ट किया है।