फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christina Aguilera sung two Loyal Brave True and Reflection song for Mulan

'मुलान' के संगीत को क्रिस्टीना एगुलेरा ने दी आवाज, गाए ये दो बेहतरीन गाने

Sun, 08 Mar 2020 08:51 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 08 Mar 2020 08:51 PM IST
सार

  • संगीत की दुनिया में ग्लोबल अवार्ड जीतने वाली क्रिस्टीना एगुलेरा ने डिज्नी की फिल्म 'मुलान' के लिए 'लॉयल ब्रेव ट्रू' और 'रिफ्लेक्शन' दो गीतों को अपनी आवाज दी है
  • इस गाने को जैमी हर्टमैन, हैरी ग्रेगसन विलियम्स, रोजी गोलन और बिली क्रैबट्री ने लिखा है
  • इस गीत को जैमी हर्टमैन ने ही निर्मित किया है

विज्ञापन
Christina Aguilera sung two Loyal Brave True and Reflection song for Mulan
Christina Aguilera - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

संगीत की दुनिया में ग्लोबल अवार्ड जीतने वाली क्रिस्टीना एगुलेरा ने डिज्नी की फिल्म 'मुलान' के लिए 'लॉयल ब्रेव ट्रू' और 'रिफ्लेक्शन' दो गीतों को अपनी आवाज दी है। इन दोनों ही गीतों को फिल्म में दिखाया जाएगा। साथ ही यह दोनों गाने वॉल्ट डिज्नी रिकॉर्ड साउंडट्रेक पर भी उपलब्ध रहेंगे। हैरी ग्रेगसन विलियम्स की देख-रेख में बने यह गाने 25 मार्च को रिलीज होंगे। एकल गाने के रूप में 'लॉयल ब्रेव ट्रू' फिलहाल उपलब्ध है। इस गाने को जैमी हर्टमैन, हैरी ग्रेगसन विलियम्स, रोजी गोलन और बिली क्रैबट्री ने लिखा है, और इस गीत को जैमी हर्टमैन ने ही निर्मित किया है।

विज्ञापन

Christina Aguilera sung two Loyal Brave True and Reflection song for Mulan
Christina Aguilera - फोटो : amar ujala mumbai

वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज में म्यूजिक और साउंडट्रेक के मुखिया मिशेल लीब ने फिल्म में गाने के लिए क्रिस्टीना से संपर्क किया था। उन्होंने बताया, 'क्रिस्टीना इस वक्त की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। जब उन्होंने एक एनिमेटेड फिल्म के लिए 'रिफ्लेक्शन' गाना गाया था, तब वह सिर्फ 16 साल की थीं, और उन्हें कोई नहीं जानता था। जैसा कि आप जानते हैं कि 'मूलान' का एक्शन वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। क्रिस्टीना ने इस फिल्म में 'रिफ्लेक्शन' गीत को एक नया रूप दिया है, और एक नए गीत 'लॉयल ब्रेव ट्रू' पर प्रस्तुति दी है।'

अंग्रेजी गीतों की गायिका क्रिस्टीना एगुलेरा ने बताया के फिल्म 'मुलान' और गाना 'रिफ्लेक्शन' उन्हें इत्तेफाक से मिल गए। उन्होंने कहा, 'इस बेहतरीन फिल्म के साथ वापसी करने में मुझे बड़ी खुशी हो रही है। यह फिल्म हमें समय की कसौटी पर खरा उतरना सिखाती है। साथ ही यह हमें बताती है कि खुद के प्रति सच्चे कैसे बनें? अपने आप को कैसे पहचानें, और कैसे निडर बनें?' बता दें कि फिल्म 'मूलान' निकी कैरो के निर्देशन में बनी चीन के एक काल्पनिक योद्धा की कहानी है। भारत में यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

पढ़ें: फरहान और रितेश ने ओटीटी पर बदला पाला, अब नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे ये दो मेगा बजट सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed