{"_id":"5f87fdff8ebc3e276d6ba91a","slug":"cardi-b-opens-about-after-accidentally-posting-topless-photo-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डी बी ने गलती से टॉपलेस तस्वीर की इंस्टाग्राम पर साझा, बाद में दी सफाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कार्डी बी ने गलती से टॉपलेस तस्वीर की इंस्टाग्राम पर साझा, बाद में दी सफाई
Thu, 15 Oct 2020 01:41 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
कार्डी बी
- फोटो : instagram/iamcardib
मशहूर रैपर कार्डी बी ने मंगलवार (14 अक्तूबर) को गलती से इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर साझा कर दी। फोटो को हटाए जाने से कुछ समय पहले तक यह उनके प्रोफाइल पेज पर रही। तस्वीर में कार्डी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद बिना शर्ट के काउच पर लेटी हुई नजर आईं। गलती का अहसास होते ही उन्होंने अपनी यह तस्वीर हटा दी।
विज्ञापन
अब एक दिन बाद अमेरिकी रैपर ने इस पोस्ट के बारे में बताया कि यह गलती से किया गया पोस्ट था। कार्डी ने ट्विटर पर अपनी आवाज में एक वॉइस मैसेज साझा किया जिसमें वो कहती हैं कि ‘…क्यों? क्यों, क्यों, क्यों? आप जानते हैं क्या? मैं कभी इस तरह नहीं कर सकती।‘
विज्ञापन
28 वर्षीय कार्डी ने आगे कहा कि ‘मैं, अपना नाश्ता खत्म करने जा रही हूं और फिर मैं एक पार्टी में जाने वाली हूं क्योंकि मैं इसके बारे में सोचने वाली भी नहीं हूं। मैं इसके बारे में सोचने वाली नहीं हूं, ठीक है? नहीं, नहीं।‘ इसके अलावा कार्डी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने यह नहीं किया है। ना ही उनके बारे में कोई कहानी है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले ‘कैप्टन अमेरिका’ फेम अभिनेता क्रिस इवांस के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनका एक न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने गलती से अपने फोन से एक वीडियो साझा कर दिया था।