फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Britney Spears claims that her father Jaime Wants full functional control of her money and material

ब्रिटनी स्पीयर्स ने लगाया पिता पर आरोप, कहा- 'करना चाहते हैं प्रॉपर्टी पर कंट्रोल'

Thu, 05 Nov 2020 05:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Britney Spears claims that her father Jaime Wants full functional control of her money and material
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। ब्रिटनी ने अपने पिता पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जेमी स्पीयर्स ने उनकी संपत्ति पर नियंत्रण रखने के लिए उन्हें बिना बताए नया बिजनेस मैनेजर माइकल केन को हायर किया है।

विज्ञापन


अमेरिकन न्यूज एजेंसी TMZ के मुताबिक ब्रिटनी ने कहा कि उनके पिता जेमी स्पीयर्स ने उन्हें बिना बताए नए मैनेजर केन को हायर किया है जबकि ब्रिटनी अपनी कन्जर्वेटरशिप (संपत्ति का संरक्षण) का सारा काम 'बेस्मर ट्रस्ट कंपनी' को सौंपना चाहती हैं।
विज्ञापन



वहीं पिछले महीने ही ब्रिटनी के पूर्व मैनेजमेंट कंपनी ट्रिस्टार स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने ब्रिटनी के काम की देखरेख करना बंद कर दिया था। ब्रिटनी का कहना है उनके पिता जेमी ने केन को चौकीदार के रूप में इसलिए चुना ताकि वे ब्रिटनी के कन्जर्वेटरशिप के साथ काम कर सके, जो कि साल 2008 में ब्रिटनी के पर्सनल और प्रोफेशनल परेशानियों को देखते हुए लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पिछले 12 साल से उनके पिता जेमी स्पीयर्स, ब्रिटनी की प्रॉपर्टी की देखरेख कर रहे थे। 38 वर्षीय ब्रिटनी का अपने पिता पर प्रॉपर्टी को लेकर काफी लंबे समय से लेकर मनमुटाव चल रहा है।

ग्रैमी विनर अमेरिकन पॉप स्टार ब्रिटनी ने कोर्ट से 'बेस्मर ट्रस्ट कंपनी' को अपनी कन्जर्वेटरशिप का नियंत्रण देने की मांग की है। आउटलेट की एक रिपोर्ट की मानें तो 28 अक्टूबर को ब्रिटनी के पास कानूनी कागजात आए थे। इनके मुताबिक ट्रिस्टार स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप अब ब्रिटनी के व्यापारिक मामलों को नहीं संभालेगी।

ब्रिटनी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें ट्रिस्टार के काम छोड़कर जाने का कोई एडवांस नोटिस नहीं दिया गया था। ट्रिस्टार के काम छोड़ने के तुरंत बाद उनके पिता जेमी ने केन को इस पद को संभालने के लिए चुन लिया। केन लंबे समय तक जेमी के कानूनी टीम में काम कर चुके हैं। ब्रिटनी को केन के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई और ना ही उन्हें केन का इंटरव्यू लेने या उन्हें नए पद के लिए चुनने का मौका मिला।


इन सबके बीच सोमवार को ब्रिटनी ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने बारे में भी बताया था। उन्होंने लिखा- 'मुझे मालूम है कि लोग मेरे बारे में कई अलग-अलग की बातें कर रहे हैं, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं बहुत खुश हूं और आप सभी के लिए मैं दुआ करती हूं, अपनी शुभकामना देती हूं और ढेर सारा प्यार'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed