{"_id":"0ced0a7b99fec87ec9bd60c4e2d65510","slug":"britney-spears-charge-big-amount-for-a-program","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिर्फ कुछ समय के लिए ब्रिटनी को मिले अरबों","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिर्फ कुछ समय के लिए ब्रिटनी को मिले अरबों
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटनी स्पीयर्स का जादू अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने बहुत कम समय के लिए बड़ी रकम चार्ज की है।
विज्ञापन
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को लॉस वेगास स्थित प्लैनट हॉलीवुड के एक्सिस थियेटर में एक करार के तहत कुछ और समय रहने के लिए करीब 1.2 करोड़ डॉलर की पेशकश की गई है। वेबसाइट के अनुसार, जुआघर के मालिक चाहते हैं कि 32 वर्षीया स्पीयर्स एक्सिस थियेटर में कम से कम 2016 के क्रिसमस तक रहें।
कैसर पैलेस के अध्यक्ष गेरी सेलेंसर ने बताया, "ब्रिटनी स्पीयर्स कंपनी के लिए बहुत बड़ी सफलता रही हैं और अगर वह यहां और रहना चाहती हैं तो उनके साथ करार आगे बढ़ाया जाएगा। मुझे उनके यहां न रहने की वजह नहीं दिख रही है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वह हर रात इस जगह को आनंद से भरती रही हैं और वह इसका लुत्फ उठा रही हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।"