फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   brad pitt upcoming movie on Formula 1 release date revealed Read details Inside

Brad Pitt's Next: ब्रैड पिट की आगामी फिल्म की रिलीज डेट से उठ गया पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Tue, 18 Jun 2024 12:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

ब्रैड पिट की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फॉर्मूला 1 पर आधारित यह फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान  'टॉप गन: मेवरिक' बना चुके जोसेफ कोसिंस्की के हाथों में है।
 

विज्ञापन
brad pitt upcoming movie on Formula 1 release date revealed Read details Inside
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ब्रैड पिट हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह फॉर्मूला 1 रेसिंग पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बीच उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एपल ओरिजनल फिल्म्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन

Mirzapur 3: : 'मिर्जापुर' के फैंस को उत्साहित कर देगा ये नया अपडेट, इस दिन रिलीज होगा तीसरे सीजन का ट्रेलर

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 25 जून को रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए एपल ने वॉर्नर ब्रदर्स के साथ साझेदारी की है। कंपनी इन दिनों अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एपल टीवी प्लस पर फिल्मों को लाने से पहले ज्यादातर फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज कर रही है।  इससे पहले एपल ने 'नेपोलियन' की रिलीज के लिए सोनी, 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' के लिए पैरामाउंट और 'अर्गिल' के लिए यूनिवर्सल जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की थी।

विज्ञापन

कई फिल्में पेश करेंगी चुनौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैड पिट की इस आगमी फिल्म का प्रदर्शन आइमैक्स थिएटरों में किया जाएगा। इसके पीछे का कारण दर्शकों को खास अनुभव प्रदान करना है। यह फिल्म अगले साल पर्दे पर 'M3GAN 2.0' से टकराएगी, जो ब्लमहाउस की 2023 की हॉरर फिल्म 'M3GAN' की अगली कड़ी है। वहीं, 'जुरासिक वर्ल्ड 4' भी ब्रैड पिट की फिल्म के लिए चुनौती पेश करेगी, जो फिल्म की रिलीज के अगले सप्ताहांत में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

विज्ञापन

'टॉप गन: मेवरिक' के निर्देशक बना रहे फिल्म

इस फॉर्मूला 1 फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की कर रहे हैं। वह 'टॉप गन: मेवरिक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसमें केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, टोबियास मेन्जीस, सारा नाइल्स, किम बोडनिया और सैमसन कायो जैसे कलाकार भी हैं।
Sarfira Trailer: फैंस का इंतजार खत्म! अक्षय की 'सरफिरा' का ट्रेलर जारी, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed