खुलासा: बिली पोर्टर 14 सालों से हैं HIV संक्रमित, बोले- 'बिना शर्म के सेक्स कर सकूंगा'
हॉलीवुड एक्टर बिली पोर्टर एचआईवी से हैं संक्रमित।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा साल 2007 में इसके बारे में पता चला।
एक्टर को सीरीज 'पोज़' में एचआईवी संक्रमित शख्स का किरदार निभाने के लिए एमी अवॉर्ड मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर बिली पोर्टर ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि वो साल 2007 से एचआईवी से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि वो 14 सालों से एचआईवी के साथ जी रहे हैं और अब इसे सार्वजनिक तौर पर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये सच बताने के बाद मुझे शर्म के साथ नहीं रहना पड़ेगा।
एक्टर बिली पोर्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि, 'सच ही एक इलाज है। मुझे उम्मीद है कि यह मुझे मुक्त कर देगा। ताकि मैं वास्तविक में हर चीज का आनंद ले सकूं। आत्मीयता का अनुभव कर सकूं और बिना किसी शर्म के सेक्स कर सकूं।'
एक्टर ने आगे कहा, 'एचआईवी इस तरह से दिखता है। मैं बच गया ताकि अपनी कहानी बता सकूं। इसलिए मैं यहां पर हूं। अभी बड़े होने और आगे बढ़ने का समय है क्योंकि शर्म आपके रास्तों को बंद कर देती है।'
उन्होंने कहा, 'इस बारे में जिसे जानने की जरूरत थी वो जानता था। सिर्फ मेरी मां को छोड़कर। मैं अपनी जिंदगी और करियर बनाने की कोशिश कर रहा था और मुझे विश्वास था कि अगर गलत लोग इसे जानेंगे तो वो मेरे साथ भेदभाव करेंगे।'
एक्टर आगे कहते हैं, 'मेरी मां को आभास हो गया था कि कुछ गड़बड़ है और वो एक दिन मेरे पास आईं। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने उन्हें भी बता दिया। मां ने कहा, तुम इसके साथ 14 सालों से जी रहे हो। ऐसा फिर कभी ना करना मैं तुम्हारी मां हूं और मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी, चाहे जो भी हो।' बता दें, बिली पोर्टर प्राइमटाइम एम्मीज़ में एक्टिंग के लिए नामांकित होने और जीतने वाले पहले समलैंगिक अश्वेत व्यक्ति हैं। उन्हें टीवी सीरीज 'पोज़' में एचआईवी संक्रमित शख्स का किरदार निभाने के लिए एमी अवॉर्ड मिला था।