फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ben Affleck gives Jennifer Lopez his share of 60 Million doller Beverly Hills home

तलाक की कार्यवाही के बीच बेन एफ्लेक ने उठाया बड़ा कदम, जेनिफर लोपेज के नाम किया घर, इतने मिलियन डॉलर है कीमत

Sat, 11 Apr 2026 12:26 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 11 Apr 2026 12:26 PM IST
सार

Ben Affleck: बेन एफ्लेक ने अपनी पत्नी जेनिफर लोपेज के साथ मिलकर मई 2023 में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। जुलाई 2024 से, वे इस हवेली को बेचने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Ben Affleck gives Jennifer Lopez his share of 60 Million doller Beverly Hills home
न एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : एक्स

विस्तार

बेन एफ्लेक निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बेवर्ली हिल्स में मौजूद एक हवेली में अपनी पूरी मालिकाना हिस्सेदारी जेनिफर लोपेज को ट्रांसफर कर दी है। यह कदम इस पूर्व एक्टर जोड़ी के बीच चल रही तलाक की कार्यवाही के दौरान उठाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 60 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
विज्ञापन


एफ्लेक ने अपना हिस्सा सौंपा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 मिलियन डॉलर की यह प्रॉपर्टी एफ्लेक और लोपेज ने मई 2023 में खरीदी थी। जुलाई 2024 से, वे इस हवेली को बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब एफ्लेक ने घर में अपना हिस्सा बिना किसी शुल्क के लोपेज को सौंप दिया है।
विज्ञापन


समझौते में किया गया बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़े ने अपने संपत्ति निपटान समझौते में बदलाव किया। ताकि पति-पत्नी के बीच हवेली का हस्तांतरण आसानी से हो सके। इस संपत्ति की शुरुआती कीमत 68 मिलियन डॉलर थी, जिसे बाद में घटाकर 58 मिलियन डॉलर कर दिया गया। इसके बाद एफ्लेक ने अपना हिस्सा लोपेज को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ben Affleck gives Jennifer Lopez his share of 60 Million doller Beverly Hills home
बेल एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : एक्स
कहां रह रहे एफ्लेक-जेनिफर?
अलग होने के बाद से, एफ्लेक लॉस एंजिल्स में 20 मिलियन डॉलर की एक आलीशान हवेली में रहने चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर, जेनिफर ने अपने परिवार पर ध्यान दिया है। उनके परिवार में सिंगर मार्क एंथनी के साथ उनके जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं।

कैसी है ऑफसेट की तबीयत? रैपर ने खुद दी अपनी हेल्थ अपडेट; अब इन चीजों पर देंगे सबसे ज्यादा ध्यान

एफ्लेक-जेनिफर का रिश्ता
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की पहली मुलाकात 2002 में हुई थी। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2004 में वे अलग हो गए। 2021 में उन्होंने फिर से अपना रिश्ता जोड़ा और शादी कर ली, मगर 2025 की शुरुआत में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी। लोपेज ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर बिना किसी वकील के तलाक की अर्जी दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed