फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Baghdad Central Actress Maisa Abd Elhadi Shot By Israeli Police During Protest

विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुईं फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को इजरायली पुलिस ने मारी गोली, मुश्किल से बची जान

Fri, 14 May 2021 02:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 14 May 2021 02:41 PM IST
सार

फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द एलहादी को इजरायली पुलिस ने मारी गोली।
एक्ट्रेस प्रदर्शन में हुई थीं शामिल।
पुलिस द्वारा गोली मारने के बाद कुछ लोगों ने बचाई उनकी जान।

विज्ञापन
Baghdad Central Actress Maisa Abd Elhadi Shot By Israeli Police During Protest
मैसा अब्द एलहादी - फोटो : Instagram

विस्तार

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं और वहां से लगातार हमलों और लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। लोग दुआ कर रहे हैं कि ये विवाद जल्द ही खत्म हो जाये। इसी बीच एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि इजरायली पुलिस ने एक फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को गोली मार दी है। बगदाद सेंट्रल सीरीज की फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द एलहादी (Maisa Abd Elhadi) हाइफा शहर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। जहां पर पुलिस ने उनके पैर पर गोली मार दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की और वहां के हिंसक हो रहे हालातों के बारे में बताया।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Maisa Abd Elhadi (@maisaabdelhadi)

विज्ञापन


एक्ट्रेस मैसा ने स्वस्थ होने के बाद लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी मदद की और उनकी जान बचाई। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, 'मैं काफी खराब महसूस कर रही हूं मैं जानती हूं कि लोग इससे भी कही ज्यादा कष्ट में हैं और उसका सामना कर रहे हैं। दोनों ओर जिंदगी खतरे में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'रविवार को मैंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। हम सभी लोग मिलकर गा रहे थे। अपनी आवाज के जोर से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। मैं खुद वहां गुनगुना रही थी और वहां हो रहे इवेंट्स को शूट कर रही थी। प्रदर्शन के कुछ देर बाद ही एक फौजी ने ग्रेनेड्स और गैस ग्रेनेड्स छोड़ने शुरू कर दिये। तेजी से सब कुछ बदलता जा रहा था। मैं सड़क के किनारे खड़ी हुई जो मुझे सेफ लग रही थी। मैं अकेली थी और मेरी बैक फॉजी की बैक के सामने थी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं किसी को डरा नहीं रही थी। गाड़ी की ओर बढ़ी और मैंने अपने बहुत नजदीक एक बम फटने की आवाज सुनी। मुझे लग गया था कि मेरी जीन्स फट गई है लेकिन वह बम की आवाज थी। मैंने देखा कि खून मेरे पैर से टपक रहा है और मेरी स्किन बाहर आ चुकी है। ऐसे में नौजवान लड़के ने मुझे बचाया। मुझे लगा कि उन्होंने मेरे पैर पर गोली मारी, क्योंकि पैर की स्थिति काफी खराब नजर आ रही थी। पैर की हालत देखकर मैं परेशान हो रही थी। इजरायल फोर्स के सामने सभी जवान लड़के-लड़कियां चिल्ला रहे थे और मैं उनके सामने दर्द से कराह रही थी। लोग मुझे बचाने के लिए आए और प्रदर्शन से मुझे दूर किया। पास के पार्क में मेरा इलाज किया। उन लोगों में एक पैरामेडिक भी था, जिसने मेरे पैर का खून रोका।'

Baghdad Central Actress Maisa Abd Elhadi Shot By Israeli Police During Protest
मैसा अब्द एलहादी - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा, 'मुझे कोई शक नहीं। एक फिलिस्तीनी होने के नाते मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं लेकिन इस बार साफ हो गया कि हम लड़ाई में हैं और हमें मौत से केवल एक ही चीज अलग रख रही है, वह है किस्मत। तेज होती लड़ाई में बहुत लोगों की जिन्दगी जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed