{"_id":"5ee9c99d6cc7791d50269ac8","slug":"bafta-has-announced-april-11-as-the-new-date-for-its-2021-film-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर के बाद BAFTA के आयोजन की तारीख भी टली, अब इस दिन दिया जाएगा पुरस्कार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर के बाद BAFTA के आयोजन की तारीख भी टली, अब इस दिन दिया जाएगा पुरस्कार
Wed, 17 Jun 2020 01:13 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन कोरोना वायरस के कारण टाल दिया गया है। 2021 में यह पुरस्कार समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बाफ्टा-2021 कार्यक्रम पहले 14 फरवरी को आयोजित होने वाला था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह फैसला अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा ऑस्कर कार्यक्रम को 28 फरवरी से 25 अप्रैल कर दिए जाने के बाद आया है।
विज्ञापन
एक बयान में बाफ्टा ने कहा कि समारोह से जुड़ी आगे की जानकारी को इस साल के अंत में जारी किया जाएगा। इससे पहले अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2021 में फिल्म से जुड़े पुरस्कार समारोह के लिए नई तारीख की घोषणा की थी। एक बयान में अकेडमी ने बताया था कि ऑस्कर का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
बात करें 2019 के अवॉर्ड की तो अभिनेत्री रेनी जेल्वेगर (Renee Zellweger) ने लीडिंग एक्ट्रेस का खिताब जीता था। रेनी को यह अवॉर्ड 'जूडी' फिल्म के लिए दिया गया था। वहीं एक्टर वॉकिन फिनिक्स को फिल्म जोकर के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। सबसे ज्यादा पुरस्कार फिल्म 1917 को मिले थे।
कोरोना महामारी को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज के अगले दो भाग सात और आठ की रिलीज में देरी होगी। इसके अलावा मार्वेल की 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' की अगली सीरीज जो अगले साल जुलाई महीने में रिलीज होने वाली थी अब अगले साल के आखिर में 5 नवंबर को रिलीज होगी।
नो टाइम टू डाई, अ क्वाइट प्लेस पार्ट -2 और मुलान जैसी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट भी कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ा दी गई है।