Bafta Awards 2024: बॉफ्टा अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर की धूम, 11 नामांकन के साथ बार्बी को छोड़ा पीछे
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित नामांकन कार्यक्रम की मेजबानी डेविड टेनेंट ने की। नामांकन में ओपनेहाइमर की धूम नजर आई।
विस्तार
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) 2024 के नामांकन की घोषणा आज यानी 18 जनवरी को कर दी गई। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी 'ओपेनहाइमर' और 'पुअर थिंग्स' अवॉर्ड्स की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं। ओपनेहाइमर ने 13 नामांकन हासिल किए। वहीं, 'पुअर थिंग्स' ने 11 नामांकन के हासिल करने में कामयाबी पाई। उनके बाद 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' और 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' को नौ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।
वहीं, 'बार्बी' को केवल पांच नामांकन मिले हैं। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित नामांकन कार्यक्रम की मेजबानी डेविड टेनेंट ने की। नामांकन कार्यक्रम में ओपनेहाइमर की धूम नजर आई। हालांकि, बार्बी को काफी कम श्रेणियों मेंं नामांकित किया गया। इन फिल्मों के अलावा 'साल्टबर्न', 'नेपोलियन', रोमांटिक कॉमेडी 'राई लेन' और 'वोंका' भी नामांकम पाने में सफल रही।
Pankaj Tripathi: इन फिल्मों में दिखी पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी, लिस्ट में शामिल होगी 'मैं अटल हूं'?
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रैडली कूपर (मेस्ट्रो) , कोलमैन डोमिंगो (रस्टिन), पॉल जियामाटी (द होल्डओवर्स), बैरी केओघन (साल्टबर्न), सिलियन मर्फी (ओपेनहाइमर) और टीओ यू (पास्ट लाइव्स) को नामांकित किया गया।
Shah Rukh Khan: विदेश में भी धाक जमा रहे हैं शाहरुख, पठान-जवान को मिला अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए नामांकन
वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड के लिए फैंटासिया बैरिनो (द कलर पर्पल), सैंड्रा हॉलर (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल), केरी मुलिगन (मेस्ट्रो), विवियन ओपरा (राई लेन) मार्गोट रोबी (बार्बी) एम्मा स्टोन (पूअर थिंग्स) अपनी दावेदारी पेश करेंंगी।
Heroes in Uniform: वर्दी पहनकर वतन पर कुर्बान होने निकली बॉलीवुड सेना, ऋतिक रोशन के बाद ये सितारे भी कतार में