Shah Rukh Khan: विदेश में भी धाक जमा रहे हैं शाहरुख, पठान-जवान को मिला अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए नामांकन
'जवान' को एक्शन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ स्टंट और 'द हाईवे चेज' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ वाहन स्टंट की श्रेणियों में नामांकन मिला। वहीं, 'पठान' को 'जेट-पैक फाइट' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ एरियल स्टंट के लिए नामांकित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान के पिछला साल यानी 2023 काफी ज्यादा यादगार रहा। उनकी तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। 'जवान' ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। वहीं, पठान भी वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही। इन दोनों ही फिल्मों का जलवा 2024 में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, 'पठान' और 'जवान' ने वल्चर के 2023 वार्षिक स्टंट अवार्ड्स में कई नामांकन अर्जित किए हैं, जिससे साबित होता है कि दोनों फिल्में विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं।
शाहरुख खान-स्टारर ये दोनों ही फिल्में न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी दर्शकों को लुभाने में सफलता हासिल की है। दोनों फिल्मों ने कीनू रीव्स की 'जॉन विक 4' और टॉम क्रूज की 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग' जैसी फिल्मों के साथ वल्चर के 2023 वार्षिक स्टंट अवार्ड्स में नामांकन प्राप्त किया है।
जहां 'जवान' को एक्शन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ स्टंट और 'द हाईवे चेज' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ वाहन स्टंट की श्रेणियों में नामांकन मिला। वहीं, 'पठान' को 'जेट-पैक फाइट' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ एरियल स्टंट के लिए नामांकित किया गया। दोनों फिल्मों को ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में नामांकन भी मिला। माना जा रहा है कि इन दोनों ही फिल्मों के मिले नामांकन से अब किंग खान की एक वैश्विक सुपरस्टार के रूप में स्थिति और अधिक मजबूत होगी। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के साथ शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर 2600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
Fighter: 'फाइटर' की रिलीज के लिए एक-एक दिन गिन रहे ऋतिक रोशन, फिल्म का नया पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह
एक्शन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ स्टंट
- जवान (हाईवे चेज)
- इक्वलाइजर 3 (ग्लास सीलिंग सीन)
- एक्सट्रैक्शन 2 (ओपनिंग ओनेर)
- जॉन विक: अध्याय 4 (सीढ़ी पर लड़ाई वाला सीन)
- मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन (बेस जंप)
सर्वश्रेष्ठ वाहन स्टंट
- फास्ट एक्स (रोम कार चेज)
- फरारी (मिल मिग्लिया रेस)
- जवान (हाईवे चेज)
- जॉन विक: चैप्टर 4
- मिशन इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन (रोम कार चेज)
सर्वश्रेष्ठ हवाई स्टंट
- एक्सट्रैक्शन 2 (हेलीकॉप्टर शूट-आउट)
- गॉडजिला माइनस वन (गॉडजिला का चक्कर लगाने वाला विमान)
- कंधार (हेलीकॉप्टर फाइट)
- मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन (बेस जंप)
- पठान (जेट-पैक फाइट)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म
- बैलेरीना
- गाइ रिची द कोवेनेंट
- एक्सट्रैक्शन 2
- फिस्ट ऑफ द कोंडोर
-जवान
- जॉन विक: चैप्टर 4
- मिशन: इम्पॉसिबल - डेड - रेकनिंग पार्ट वन
-पठान
- साइलेंट नाइट
-शिन कामेन राइडर