फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   BAFTA 2026 Nomination List One Battle After Another Leads Nominations Manipuri Film Boong Also Nominated

बाफ्टा 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का दबदबा, भारत की ‘बूंग’ को भी मिला नामांकन

Tue, 27 Jan 2026 08:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

BAFTA 2026 Nomination List: बाफ्टा 2026 के अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है। जहां लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का इस लिस्ट में बोलबाला देखने को मिला। वहीं भारत की मणिपुरी फिल्म ने भी इसमें जगह बनाई है। यहां देखे किस फिल्म को किस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन…

विज्ञापन
BAFTA 2026 Nomination List One Battle After Another Leads Nominations Manipuri Film Boong Also Nominated
बाफ्टा 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बाफ्टा’ यानी ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) ने इस साल के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। इन नामांकनों में माइकल बी जॉर्डन की फिल्म 'सिनर्स' और लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को सबसे अधिक नामांकन मिले हैं। जबकि टिमोथी चालमेट की 'मार्टी सुप्रीम' दूसरे स्थान पर रही है। यही नहीं बाफ्टा की नॉमिनेशन लिस्ट में भारत की मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को भी सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला है। इस बार सबसे ज्यादा 14 नॉमिनेशन लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिले हैं।

विज्ञापन


‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को मिले सबसे ज्यादा 14 नॉमिनेशन
आज मंगलवार को बाफ्टा के नॉमिनेशन जारी किए गए। इनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 14 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। ये 'गांधी' के रिकॉर्ड (16 नॉमिनेशन) से सिर्फ दो कम हैं। जबकि 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'एटोनमेंट', 'द किंग्स स्पीच' और 'क्राउचिंग टाइगर, हिडन ड्रैगन' के बराबर हैं।
विज्ञापन


‘सिनर्स’ को 13 और ‘मार्टी सुप्रीम’ को 11 नॉमिनेशन
इसके अलावा रायन कूगलर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिनर्स' को 13 नामांकन मिले हैं। जिससे निर्देशक और अभिनेता माइकल बी जॉर्डन को पहली बार बाफ्टा में नामांकित होने का मौका मिला है। वहीं 'हैमनेट' और 'मार्टी सुप्रीम' दोनों को 11-11 नामांकन मिले। इसके साथ ही टिमोथी चालमेट लगातार दूसरे साल बाफ्टा के बेस्ट एक्टर की रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेलन स्कार्सगार्ड को 74 साल में मिला पहला नामांकन
निर्देशक क्लोई झाओ की फिल्म 'हैमनेट' के साथ अब तक किसी महिला निर्देशक द्वारा सबसे अधिक बाफ्टा नामांकन प्राप्त करने वाली फिल्म बन गई है। 'सेंटिमेंटल वैल्यू' के लिए स्टेलन स्कार्सगार्ड को 74 साल की उम्र में अपना पहला बाफ्टा नामांकन मिला है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BAFTA (@bafta)



BAFTA 2026 Nomination List One Battle After Another Leads Nominations Manipuri Film Boong Also Nominated
मणिपुरी फिल्म बूंग - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म ‘बूंग’ को भी मिला नॉमिनेशन
इस बार के बाफ्टा में भारत की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को भी नॉमिनेशन मिला है। ‘बूंग’ को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा किया गया है। जबकि फिल्म का सह-निर्माण फरहान अख्तर द्वारा भी किया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री में सेक्शन में फिल्म ‘द परफेक्ट नेबर’ को भी नॉमिनेशन मिला है। हालांकि, यह एक अमेरिकन डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। लेकिन फिल्म की निर्देशक गीता गंडभीर का भारत से भी संबंध है। अमेरिका के बोस्टन में पली-बढ़ी गीता के पिता साल 1960 में पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे।

22 फरवरी को होंगे बाफ्टा
बाफ्टा 2026 अवॉर्ड्स का आयोजन 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स की होस्टिंग एलन कमिंग करेंगे। फिल्म और टेलीविजन के इन अवॉर्ड्स की गिनती प्रमुख अवॉर्ड्स समारोहों में होती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BAFTA (@bafta)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed