एवेंजर्स डूम्सडे: फिल्म का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, स्टीव रोजर्स और एक्स-मेन की होगी एंट्री; कब होगी रिलीज?
- Avengers Doomsday Final Trailer: मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है।
- अब मेकर्स ने सोमवार शाम को फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
- फाइनल ट्रेलर में सभी अवेंजर्स एक साथ आकर डॉक्टर डूम से लड़ते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
ट्रेलर में क्या खास?
3 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में स्टीव रोजर्स यानी क्रिस इवांस अपने पुराने दिनों और दुनिया के लिए किए गए कामों को याद करते नजर आते हैं। वह सोचते हैं कि क्या उनका बेटा, जिसका नाम जेम्स रोजर्स हो सकता है, कभी जान पाएगा कि उन्होंने दुनिया के लिए क्या किया था। इसी बीच फैंटास्टिक फोर के सदस्य उनके पास पहुंचते हैं और उन्हें अपने सबसे बड़े दुश्मन डॉक्टर डूम से मुकाबला करने के लिए साथ आने को कहते हैं।
ट्रेलर में डॉक्टर डूम की धमकी भी सुनाई देती है। वह सुपरहीरोज से उनकी 'चुराई हुई जिंदगी' वापस करने की बात कहता है। ऐसे में सभी सुपरहीरोज के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है।
'एवेंजर्स: डूम्सडे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मल्टीवर्स सागा की दूसरी आखिरी फिल्म होगी। इसमें वकांडा के योद्धा, न्यू एवेंजर्स और कई दूसरी सुपरहीरो टीमें एक साथ नजर आएंगी।
खास बात यह है कि फिल्म में एक्स-मेन की भी एंट्री होने वाली है। स्कॉट समर्स यानी साइक्लोप्स (जेम्स मार्सडेन) अपनी टीम के साथ इस लड़ाई का हिस्सा बनेंगे। ट्रेलर में वह अपने मशहूर डायलॉग 'टू मी, माय एक्स-मेन' के साथ टीम को बुलाते नजर आते हैं। ऐसे में फिल्म में कई सुपरहीरोज को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
देखें ट्रेलर-
- 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है।
- खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- पंचायत सीजन 5 ट्रेलर: क्रांति देवी की प्रधानी में फुलेरा में शराबबंदी? गजब अंदाज में खुली रिंकी-सचिव जी की पोल
